Advertisement
News

ईद का चाँद कल नजर आने की उम्मीद, मगरिब के बाद रुईयत की अपील – मुफ्ती-ए-आजम मप्र ने की चाँद देखने की गुजारिश

जबलपुर। Jabalpur में ईद-उल-फित्र के चाँद को लेकर उत्साह बढ़ गया है। मुफ्ती-ए-आजम मध्यप्रदेश हज़रत डॉ. मौलाना मुशाहिद रजा कादरी बुरहानी के अनुसार 19 मार्च, जुमेरात (29 रमजान) को ईद का चाँद नजर आने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने शहर व आसपास के लोगों से अपील की है कि मगरिब की नमाज के बाद चाँद देखने की पूरी कोशिश करें।

मौलाना ने कहा है कि अगर कहीं भी चाँद नजर आए तो फौरन उनके मोबाइल नंबर 9302256729, 9303899999, 8889186720 पर सूचना दें, ताकि राब्ता कायम कर सही तस्दीक के बाद आधिकारिक एलान किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि चाँद की गवाही शरीयत के उसूलों के मुताबिक ली जाएगी।

Advertisement

शहर की मस्जिदों और मदरसों में भी 29 रमजान को चाँद देखने की तैयारी की जा रही है। ईद की संभावित आमद को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है और लोग आखिरी समय की खरीदारी में जुटे हुए हैं।


सूपाताल और मदन महल दरगाह पर आज अफ्तार-ए-आम

इसी क्रम में मदरसा अहले सुन्नत गढ़ा की जानिब से 29वें रोजे जुमेरात को सूपाताल स्थित Supa Tal की मस्जिद गुलशन-ए-तैयबा में अफ्तार-ए-आम का एहतमाम किया गया है। आयोजकों हाजी इशाक, हाफिज नूरुल इस्लाम, हाफिज असद कर्बलाई आदि ने रोजेदारों से ज्यादा से ज्यादा तादाद में शिरकत करने की गुजारिश की है।

विज्ञापन

वहीं, Madan Mahal पहाड़ी पर स्थित पीरान-ए-पीर की दरगाह में भी जुमेरात को अफ्तार-ए-आम रखा गया है। यहां भी सभी रोजेदारों और शहरवासियों से शिरकत की अपील की गई है, ताकि रमजान की बरकतों और भाईचारे का पैगाम आम हो सके।

उलेमा-ए-कराम ने कहा कि रमजान का महीना सब्र, इबादत और हमदर्दी का पैगाम देता है। ईद का चाँद नजर आते ही पूरे शहर में खुशी की लहर दौड़ जाएगी और मस्जिदों में तकबीरों की सदाएं गूंज उठेंगी।

Jabalpur Baz

बाज़ मीडिया जबलपुर डेस्क 'जबलपुर बाज़' आपको जबलपुर से जुडी हर ज़रूरी खबर पहुँचाने के लिए समर्पित है.
Back to top button

You cannot copy content of this page