Advertisement
JabalpurNews

कांग्रेस के नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में शमीम अंसारी (गुड्डू) बने प्रदेश महासचिव, कहा– जनहित के मुद्दों को करेंगे मजबूती से उठाने का काम

BAZ MEDIA, Gohalpur Division। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में संगठनात्मक विस्तार के तहत जबलपुर के शमीम अंसारी (गुड्डू) को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी की सहमति एवं अनुराग जैन गढ़ावाल की अनुशंसा पर नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष निशंक जैन द्वारा की गई है।

नियुक्ति के बाद शमीम अंसारी (गुड्डू) ने पार्टी नेतृत्व, वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वह सभी का धन्यवाद करते हैं और उन्हें सौंपे गए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकताओं में नगर निगम एवं नगरीय निकायों से जुड़े जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना शामिल रहेगा। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, नगर निगम के कार्यों की निगरानी करना तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

शमीम अंसारी ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को संगठन और प्रशासन के सामने मजबूती से रखा जाएगा, ताकि आम लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सहयोग और मार्गदर्शन उन्हें आगे भी मिलता रहेगा।

नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने शमीम अंसारी (गुड्डू) को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Jabalpur Baz

बाज़ मीडिया जबलपुर डेस्क 'जबलपुर बाज़' आपको जबलपुर से जुडी हर ज़रूरी खबर पहुँचाने के लिए समर्पित है.
Back to top button

You cannot copy content of this page