Advertisement
DuniaNewsमिडिल ईस्ट

गाजा Genocide से जुड़ा विवाद भारत तक पहुंचा । हिंद रजब फाउंडेशन का दावा , भारत में मौजूद इज़रायली सैनिक। गिरफ्तारी की मांग

नई दिल्ली | 2 जून 2025 | बेल्जियम में काम करने वाली तहकीकाती संस्था हिंद रजब फाउंडेशन (HRF) ने भारत सरकार से मांग की है कि हिमाचल प्रदेश में घूम रहे एक इज़रायली फौजी इताऩ गिलबोआ को फौरन गिरफ्तार किया जाए। संस्था ने भारतीय पुलिस, गृह मंत्रालय और इमिग्रेशन विभाग को एक तफसीलाती शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें गिलबोआ पर ग़ज़ा में युद्ध अपराध करने का इल्ज़ाम है।

क्या हैं इल्ज़ामात?

HRF का कहना है कि इताऩ गिलबोआ इज़रायली फौज में रिज़र्विस्ट हैं और अक्टूबर 2023 के बाद वह अपने भाई-बहनों के साथ इज़रायली फौज के साथ ग़ज़ा में दाखिल हुए। संस्था के मुताबिक़ गिलबोआ ने ख़ान यूनिस और रफ़ह में आम लोगों के घरों को ध्वस्त किया और इन लम्हों को खुद ही वीडियो में रिकॉर्ड किया। ये वीडियो बाद में उनकी माँ ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर डाले। पोस्ट्स से यह ज़ाहिर होता है कि यह तबाही इज़रायली फौजियों की “याद” में बदले के तौर पर की गई। इसके अलावा गिलबोआ ने फ़िलिस्तीनी बच्चों के खिलौनों और टूटे मैदानों के बीच खड़े होकर अपनी तस्वीरें भी खिंचवाईं।

भारत पर क्या ज़िम्मेदारी है?

HRF ने अपनी शिकायत में कहा है कि भारत ने जिनेवा कन्वेंशन पर दस्तख़त किए हैं और इसके आर्टिकल 146 के तहत भारत पर यह क़ानूनी फ़र्ज़ है कि वह किसी भी ऐसे शख़्स को, चाहे वह किसी भी मुल्क का हो, तलाश करे और उस पर मुक़दमा चलाए जिस पर युद्ध अपराध का शक हो। संस्था के जनरल डायरेक्टर दयाब अबू जहजह ने कहा, “इताऩ गिलबोआ कोई सैलानी नहीं है, वह एक जंगी मुजरिम है जो अपने जुर्मों के नतीजों से बचकर भारत की मेहमाननवाज़ी का फ़ायदा उठा रहा है। भारत को फ़ौरन उसे गिरफ्तार करना चाहिए।”

विज्ञापन

हिंद रजब फाउंडेशन कौन है?

हिंद रजब फाउंडेशन, 30 मार्च आंदोलन की एक शाखा है। यह संस्था फिलिस्तीनी लोगों के अधिकारों और न्याय के लिए काम करती है।

फाउंडेशन का नाम हिंद रजब की याद में रखा गया है। यह उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि देता है जो गाजा और फिलिस्तीन में संघर्ष के दौरान मारे गए या प्रभावित हुए हैं।

इस संस्था का मुख्य काम उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का समर्थन करना है, जिन पर फिलिस्तीनियों के खिलाफ अत्याचार और मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप हैं। फाउंडेशन चाहता है कि ऐसे मामलों की जांच हो और जिम्मेदार लोगों को कानून के अनुसार जवाब देना पड़े।

साथ ही, यह संस्था दुनिया भर में लोगों को फिलिस्तीन के हालात और वहां के लोगों की समस्याओं के बारे में जागरूक करने का भी काम करती है।

हिंद रजब फाउंडेशन का उद्देश्य न्याय, जवाबदेही और मानवाधिकारों के सम्मान को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन
Back to top button

You cannot copy content of this page