
जबलपुर | 08 जून 2026 | BAZ Media Jabalpur Division | BAZ Desk | Bazmedia.in
News in Short
- नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन ने अमेरिका में भारतीय ध्वज के अपमान का विरोध किया।
- जबलपुर के मालवीय चौक पर सैकड़ों युवाओं ने प्रदर्शन में भाग लिया।
- युवाओं ने कहा तिरंगा सिर्फ ध्वज नहीं, राष्ट्र की आत्मा है।
अमेरिका में तिरंगे के अपमान का विरोध करते हुए जबलपुर के युवाओं ने सड़कों पर उतरे। नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन की ओर से मालवीय चौक पर बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ताओं और छात्रों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान की मांग करते हुए तीखे नारे लगाए।
तिरंगा अस्मिता का प्रतीक
प्रदर्शन में भाग लेने वाले युवाओं ने साफ कहा कि भारतीय तिरंगा केवल एक कपड़े का टुकड़ा नहीं है। यह देश की स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक है। इसमें करोड़ों शहीदों का खून बसा है। विदेश में इसका कोई भी अपमान सीधे भारतीय नागरिकों की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। यह बर्दाश्त नहीं की जा सकती। दुनिया के किसी भी कोने में भारत को सम्मान मिले, इसके लिए युवाओं ने संकल्प जताया।
राष्ट्रीय गरिमा की रक्षा जरूरी
कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा और अविनाश गोस्वामी ने राष्ट्र की गरिमा रक्षा पर बल दिया। उन्होंने कहा राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति संवेदनशीलता दिखाना हर नागरिक का कर्तव्य है। यह प्रदर्शन सिर्फ नारेबाजी नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। आदित्य साहू, यशराज मौर्य, सुमित शर्मा, अश्विनी गुप्ता, धीरज शर्मा, करण तिवारी और अन्य युवा कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के गीत गाए और राष्ट्रगान गाया।
प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने देशभक्ति से जुड़े नारे लगाए और कहा कि तिरंगे का सम्मान करना हर भारतीय का फर्ज है। किसी भी बहाने या हालात में राष्ट्रीय प्रतीकों को कम आंका नहीं जाना चाहिए।



