National

हंगामे की आड़ में जबलपुर नगर निगम बजट पास, विपक्ष ने कहा लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या हुई

हम संख्या में ज्यादा हैं हम जो चाहे करेंगे… जैसे हालात आज नगर निगम सदन में देखने को मिले।

सोमवार को शहर के 15 लाख लोगों के साथ सीधा मजाक नगर निगम सदन में देखने को मिला। जहां हर शहरवासी पर सीधा असर करने वाला नगर निगम बजट बिना पूरी चर्चा और संशोधन के महज दो मिनट में पास कर दिया गया।

नगर निगम में सोमवार शाम फिर थूक पर बहस छिड़ी। बहस चल रही थी कि भाजपा पार्षद कमलेश अग्रवाल खड़े हुये और उन्होंने नगर निगम अध्यक्ष से कहा विपक्ष बजट पर चर्चा ही नहीं करना चाहता, आप बजट पास कर दो। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता नगर निगम अध्यक्ष ने बजट को बहुमत के आधार पर पास कर नगर निगम बजट सत्र को समाप्त कर दिया।

विज्ञापन

सोमवार को नगर निगम में जो कुछ हुआ उसे नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने नगर निगम अध्यक्ष की तानाशाही और लोकतंत्र की हत्या बताया। तो सत्ता पक्ष ने सोमवार को बने हलाता का दोष विपक्ष को दिया।

टेलीकाम फैक्ट्री की जमीन बचाने के संबंध में मांगपत्र सौंपती उप नेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता गुड्डू उस्मानी

ऐसे चला पूरा घटनाक्रम …

गौरतलब है कि सोमवार को बजट सत्र की शुरुआत नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे से की। उन्होंने बजट में प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, टेलीकाम पैâक्ट्री की जमीन पर बनाने के लिये प्रयास करने की बात कही। जिसपर महापौर सहित सभी ने सकरात्मक रुख दिखाया। कुछ पार्षदों ने बजट पर अपने अपने सुझाव रखे और फिर भोजन अवकाश हो गया।

भोजन अवकाश के बाद शाम 4 पार्षद शफीक हीरा खड़े हुये, जिसके बाद फिर थूक का मामला गर्मा गया।

भाजपा पार्षद जीतू कटारे ने कहा नेता प्रतिपक्ष ने कहा था कि सीसीटीवी फुटेज निकाली जाए। उन्होंने एक वीडियो सदन में दिखाया और दावा कि वीडियो में शफीक कागज में थूक लगाते हुये दिख रहे है। जिसके बाद पार्षद एकजुट होकर माफी की मांग करने लगे। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी शुरु हो गई। इस हंगामे के बीच 4.45 के करीब पार्षद कमलेश अग्रवाल खड़ हुये और उन्होंने नगर निगम अध्यक्ष से मांग रखी की विपक्ष बजट पर चर्चा चाहता ही नहीं, इसलिये बजट को बहुमत के आधार पर पास कर दिया जाए। जिसके बाद नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज ने बजट पास होने का ऐलान आंसदी से कर दिया। जिसके फौरन बाद बजट सत्र के समापन का ऐलान कर दिया गया।

जबतक कांग्रेस के पार्षद कुछ समझ पाते बजट सत्र समाप्त हो चुका था और महापौर, निगम अध्यक्ष, एमआईसी सदस्य सदन से बाहर चले। कांग्रेस पार्षदों ने नगर निगम अध्यक्ष पर तानाशाही का आरोप लगाते हुये सदन में धरना शुरु कर दिया।  

लोकतंत्र की हत्या हुई : ताहिर अली

राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा के नगर निगम में प्रतिनिधि सैय्यद ताहिर अली ने कहा, आज नगर निगम में जिस तरह से संख्या बल को सहारा बनाकर गलत तरीके से बजट पास किया गया है, वो लोकतांत्रिक मूल्यों का खुला उल्लंघन हैं। एक तय ड्रामे के तहत सत्ता पक्ष ने धोखे से बजट पास कर दिया। यह सब अधिकारियों की शह पर हुआ है। जिससे अधिकारियों के फायदे का बजट पास हुआ और जनता हित से जुड़े प्रस्ताव रोक दिये गये। हम इस तानाशाही को बर्दाश्त नहीं करेंगे। जनता के हितों के साथ आज आघात नगर निगम अध्यक्ष और महापौर ने किया है, उसका जवाब देने होगा।

Back to top button

You cannot copy content of this page