Advertisement
BhopalMadhya Pradesh

नवरात्र के पहले दिन मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव अनुराग जैन ने संभाला पद

भोपाल: मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव अनुराग जैन ने नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को मंत्रालय में अपना कार्यभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद जैन ने प्रशासनिक कामकाज की शुरुआत की और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अनौपचारिक बैठक भी की। इस दौरान मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे, सचिव कार्मिक एम सेलवेंद्रन समेत अन्य अधिकारियों ने उन्हें विभागीय जानकारी दी।

मुख्य सचिव पद पर नियुक्ति

बता दें कि अनुराग जैन को प्रदेश सरकार ने वीरा राणा के सेवानिवृत्त होने पर मुख्य सचिव नियुक्त किया है। 1989 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन इससे पहले केंद्र सरकार में सचिव पद पर पदस्थ थे और उनका प्रशासनिक अनुभव काफी समृद्ध है।

Baz Media WhatsApp Group Join Now
विज्ञापन

मुख्य सचिव की पहली कैबिनेट बैठक दमोह में

अनुराग जैन की बतौर मुख्य सचिव पहली कैबिनेट बैठक 5 अक्टूबर को दमोह जिले के सिंग्रामपुर में होगी। यह स्थान वीरांगना रानी दुर्गावती का कार्यक्षेत्र रहा है, जो प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहर का अहम हिस्सा है। इस बैठक में राज्य सरकार की कई अहम योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।

Back to top button

You cannot copy content of this page