National

कश्मीर में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ चल रहे अभियान में भारतीय सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा और बांदीपोरा में आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में अब तक दो आतंकियों को मार गिराया गया है। यह ऑपरेशन मंगलवार से जारी है और इसमें भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवान शामिल हैं। ऑपरेशन को लेकर सेना के प्रवक्ता ने बताया, कि बांदीपोरा के ओपी कैतसन क्षेत्र में जारी इस ऑपरेशन के दौरान एक आतंकी को मार गिराया गया।

सेना की चिनार कोर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इस बात की पुष्टि करते हुए लिखा, कि बांदीपोरा के ओपी कैतसन में सुरक्षा बलों के द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन में एक आतंकवादी को मार गिराया गया है।

ऑपरेशन अभी भी जारी है। मंगलवार को शुरु हुआ ऑपरेशन चुंटावाड़ी कैतसन क्षेत्र में मंगलवार को ऑपरेशन शुरू किया गया था, जब सुरक्षाबलों को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली। इसके बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया। जब आतंकियों ने खुद को घिरा पाया, तो उन्होंने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया। इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान और सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है।

Advertisement

Back to top button

You cannot copy content of this page