Madhya PradeshNews

शराबबंदी की दिशा मे मोहन सरकार का बड़ा फैसला, एमपी के 17 धार्मिक शहरो मे शराबबंदी का ऐलान…

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कल ही एक कार्यक्रम के दौरान मंच से शराबंबदी को लेकर बात कही थी और आज शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक मे उस पर मुहर भी लगा दी है। दरअसल शुक्रवार को महेश्वर मे आयोजित हुई कैबिनेट की बैठक में नई शराब नीति को अपनाते हुए 17 धार्मिक स्थलो पर शराब की ब्रिकी पर बैन लगाने का फैसला लिया गया है। यह निर्णय 1 अप्रैल से घोषित स्थानो पर प्रभावशाली हो जायेगा।

धार्मिक शहरो मे शराबंदी के साथ-साथ नर्मदा तट के दोनो ओर 5 कि.मी. तक शराबबंदी की नीति यथावत जारी रहेगी। साथ ही जिन दुकानो को बंद किया जायेगा वह स्थाई रुप से बंद होगी। इनहे किसी अन्य स्थान पर शिफट नही किया जायेंगा। वही इसे शराबबंदी की दिशा मे मोहन सरकार का पहला कदम माना जा रहा है । लोग उम्मीद कर रहे है की आगे भी अन्य शहरो मे शराबबंदी की दिशा मे निर्णय लिए जायेंगे।

कैबिनेट की मंजूरी के बाद 1 नगर निगम, 6-6 नगर पालिकाएं व नगर पंचायत, व 7 ग्राम पंचायतों के क्षेत्र मे शराब की ब्रिकी पर बैन रहेगा इसमें उज्जैन, ओंकारेश्वर, मैहर, खजुराहो, महेश्वर, ओरछा, सांची, नलखेड़ा, सलकनपुर , मंदसौर आदि जिलों का नाम शामिल है।

Advertisement

Back to top button

You cannot copy content of this page