JabalpurNews

(जबलपुर मौसम) पश्चिमी विक्षोप से फिर चढ़ा पारा, तापमान बढ़ने से मौसम में गर्माहट

जबलपुर । पश्चिमी विक्षोप की वजह से अब दिन और रात का पारा बढ़ने लगा है| पिछले दो दिनों के मुकाबले रात का पारा औसत से ऊपर चला गया है|

सम विभाग का कहना है कि फिलहाल आसमान साफ है। बादल निकल गए हैं, कोई सिस्टम अभी नहीं है। लिहाजा, मौसम का मिजाज ऐसे ही चलेगा। पश्चिमी विक्षोप आने के बाद अगर बारिश हुई तो ही ठण्ड लौटेगी, वरना धीरे-धीरे मौसम गर्मी की ओर बढ़ेगा। फिलहाल उत्तरी हवाओं के कारण तापमान ज्यादा उछाल नहीं ले पा रहा है, लेकिन दिन में तेज धूप हो रही है और हवा में नमी घटती जा रही है, जिससे दिन में गर्मी का अहसास होने लगा है।

स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक दिन में दिन में तेज धूप वातावरण में गर्माहट बढ़ा रही हैं। रात में जरूर उत्तरी हवाएं ठंडक बना देती हैं। मौसम कार्यालय के मुताबिक अभी गर्मी के तेवर ऐसे ही चलेंगे।

Advertisement

24 घंटों के दौरान नगर का अधिकत्तम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 13.06 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 1 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। हवा में नमी प्रात: काल 82 प्रतिशत और सायं काल 45 प्रतिशत आंकी गई। सूर्योदय सुबह 6.44 मिनिट पर हुआ जबकि सूर्यास्त शाम 6.04 मिनिट पर हुआ। उत्तरी पूर्वी हवाएं हवायें 4 से 5 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं। प्रदेश में सबसे कम 7.8 डिग्री तापमान कल्याणपुर (शहडोल) दमोह जिले में दर्ज किया गया।

गत वर्ष आज के दिन अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अगले 24 घंटों के दौरान मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।

विज्ञापन

Jabalpur Baz

बाज़ मीडिया जबलपुर डेस्क 'जबलपुर बाज़' आपको जबलपुर से जुडी हर ज़रूरी खबर पहुँचाने के लिए समर्पित है.
Back to top button

You cannot copy content of this page