JabalpurNews

हुमैरा अंजुम अंसारी ने 89.4% अंक हासिल कर रौशन किया अपने परिवार और समाज का नाम

जबलपुर, 16 मई – जनाब साजिद अंसारी और मोहतरमा गजाला अंसारी की साहबज़ादी हुमैरा अंजुम अंसारी ने हायर सेकेंडरी परीक्षा (कक्षा 12वीं) में 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे समाज के लिए एक मिसाल कायम की है। उनकी इस सफलता पर परिवार, रिश्तेदारों और मोहल्ले के लोगों में खुशी की लहर है।

हुमैरा को गणित (Maths) में 96, भौतिकी (Physics) में 82, रसायन शास्त्र (Chemistry) में 80, अंग्रेज़ी में 97 और हिंदी में 92 अंक प्राप्त हुए हैं। इस शानदार प्रदर्शन से उन्होंने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और उद्देश्य के साथ कोई भी छात्रा बड़ी से बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकती है।

हुमैरा अब बीटेक (B.Tech) की तैयारी में जुट गई हैं और उनका सपना है कि वे एक कंप्यूटर साइंस इंजीनियर बनें। हुमैरा कहती हैं, “टेक्नोलॉजी की ताकत से गरीबों का जीवन सुधारा जा सकता है। मैं ऐसी ऐप्स और सॉफ्टवेयर डेवलप करना चाहती हूं जिससे इंसानियत का भला हो सके।”

Advertisement

उनकी इस सोच और विज़न ने सभी को प्रभावित किया है। हुमैरा की सफलता पर उनके परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और मोहल्ले के तमाम लोगों ने उन्हें दिल से बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की दुआ की है।

हुमैरा की यह कामयाबी सिर्फ अकादमिक नहीं, बल्कि एक सामाजिक प्रेरणा भी है — यह दिखाती है कि बेटियां अगर सपने देखें और मेहनत करें, तो वे हर फील्ड में आगे निकल सकती हैं।

विज्ञापन

Jabalpur Baz

बाज़ मीडिया जबलपुर डेस्क 'जबलपुर बाज़' आपको जबलपुर से जुडी हर ज़रूरी खबर पहुँचाने के लिए समर्पित है.
Back to top button

You cannot copy content of this page