DuniaNationalNews

सऊदी अरब में हुए सड़क हादसा में 9 भारतीयों की मौत…विदेश मंत्री ने जताया दुख..

 सऊदी अरब से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जहां सऊदी अरब के वेस्ट इलाके के जीजान के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है । प्राप्त जानकारी के अनुसार इस सड़क दुर्घटनां मे करीब 9 भारतीयों की मौत की हो गई है साथ ही कुछ लोगों के घायल होने की खबर निकल कर सामने आ रही है । वही पूरी घटना पर भारतीय वाणिज्य दूतावास नजर बनांए हुए है जहां वह हर सभंव मदद का प्रयास कर रहे है।

वही इस हादसे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी सवेंदनाएं व्यक्त करते हुए हादसे पर दुख जताया है साथ ही उन्होने पीड़ितो के परिवार के लिए तैयार होने की बात भी कही विदेश मंत्री ने एक्स पोस्ट मे लिखा की इस दुर्घटना और जानमाल के नुकसान के बारे में जानकर दुख हुआ। जेद्दा में हमारे महावाणिज्यदूत से बात की, जो संबंधित परिवारों के संपर्क में हैं। वह इस दुखद स्थिति में पूरी सहायता प्रदान कर रहे हैं।

Advertisement

वही घटना के बाद भारतीय दूतावास की तरफ से कहा गया है की वह स्थानीय अधिकारियों व पीड़ितों के रिश्तेदारो के संपर्क में है।

विज्ञापन
Back to top button

You cannot copy content of this page