Advertisement
Madhya PradeshNationalNews

सिंगरौली मे सड़क हादसे के बाद भीड़ ने मचाया बवाल, कई वाहन जलकर खाक…….

एमपी के सिंगरौली मे बीते शुक्रवार जमकर बवाल देखने को मिला जहां एक सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ ने कई गाड़ियों मे आग लगा दी जिसके बाद पूरे इलाके में अराजकता का माहौल बन गया।

पूरी घटना सिंगरौली के माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमिलिया घाटी की बताई जा रही है जहां शुक्रवार के दिन दो बाईक सवार युवकों की ट्रक से टकराने से मौत हो गई। दोनो युवक स्थानीय ही थे। जिसके बाद युवको की मौत की खबर लगते ही मानो लोगो ने अपना आपा खो दिया और समीप खड़ी गाड़ियों में आग लगा दीं। जहां गुस्साई भीड़ ने लगभग आधा दर्ज से अधिक बसों व 4 हाईवा गाड़ी को अपना निशाना बनाते हुए उन्हे आग के हवाले कर दिया।

Advertisement

वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां भारी मशक्कत के बाद उसने स्थिति को काबूं करते हुए भीड़ को संभाला व दोनो मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामला शांत करवाने का प्रयास किया। हालंकि इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी जानकारी निकल कर सामने आ रही है।

दरअसल जिस ट्रक से टकराने से दोनो युवकों की मौत हुई वो कोलमाइंस कंपनी का ट्रक था जिसमें कोयला लदा हुआ था। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय भीड़ ने जिन गाड़ियों मे आगजनी की वह भी कोलमाइंस कंपनी की ही थी यही वजह थी की गुस्साई भीड़ ने उन गाड़ियों को अपना निशाना बनाया।

वही घटना पर सिंगरौली पुलिस कप्तान मनोज खत्री ने बताया है की गुस्साई भीड़ वाहनों को आग के हवाले करने के बाद कोलमाइंस की ओर बढ़ रही थी लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भीड़ को तितर बितर किया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Back to top button

You cannot copy content of this page