JabalpurNational

अधिवक्ता डीके जैन बने हाई कोर्ट बार  के नए अध्यक्ष

जबलपुर : हाई कोर्ट बार एसोसिएशन, जबलपुर के चुनाव में अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता डीके जैन निर्वाचित हो गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निवर्तमान अध्यक्ष अधिवक्ता संजय वर्मा को 353 मतों से पराजित कर दिया। नव निर्वाचित अध्यक्ष डीके जैन को कुल 772 मत मिले थे, जबकि पूर्व अध्यक्ष संजय वर्मा महज 419 मतों पर सिमट गए। अध्यक्ष पद पर इन दोनों के अलावा मुकाबले को सप्तकोणीय बनाते हुए पांच प्रत्याशी और मैदान में थे। इनमें से सुनील चौबे को 336, रमन पटेल को 120, प्रवीण वर्मा को 107, केके पांडेय को 78, आनंद चावला को 71 मत मिले। 

  • अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निवर्तमान अध्यक्ष संजय वर्मा को 353 मतों से किया पराजित 
  • 13 पदों के लिए कुल 72.4 प्रतिशत हुआ मतदान : शेष 12 पदों की मतगणना आज से होगी प्रारंभ 

1944 वकीलों ने किया मताधिकार का प्रयोग

मुख्य चुनाव अधिकारी दिनेश उपाध्याय ने बताया कि हाई कोर्ट बार एसोसिएशन, जबलपुर की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव अंतर्गत सोमवार, 13 मई को सुबह साढ़े 10 से सायंकाल पांच बजे तक मतदान हुआ। मतदाता सूची में शामिल कुल 2682 में से 1944 वकीलों ने किया मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह मतदान का प्रतिशत 72.4 प्रतिशत रहा। संपूर्ण मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। चुनाव समिति के सभी सदस्य सुबह से शाम तक अपनी जिम्मेदारियों को लेकर सजग रहे। इसी वजह से किसी तरह की कोई शिकायत सामने नहीं आई। मतदान प्रक्रिया बिना ब्रेक चलती रही। 

प्रत्याशियों की मांग पर लिया गया मतगणना का निर्णय

मुख्य चुनाव अधिकारी दिनेश उपाध्याय ने बताया कि पूर्व में ही घोषणा कर दी गई थी कि संभवत: मतदान के ही दिन सायंकाल से देर रात तक अध्यक्ष पद की मतगणना को पूर्ण कर लिया जाएगा। इसी आधार पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की ओर से उठी मांग को स्वीकार करते हुए मतपेटियों से अध्यक्ष पद के मतपत्रों के बंडल निकालकर जमाने का कार्य सायंकर सात बजे से प्रारंभ कर दिया गया। मतगणना टीम अपने काम में जुट गई। लिहाजा, रात्रि नौ बजे अध्यक्ष पद का परिणाम सामने आ गया। 

विज्ञापन

आज से एक-एक कर सामने आएंगे विजेता :  

सचिव पद पर निवर्तमान सचिव परितोष त्रिवेदी के अलावा असीम त्रिवेदी, अशोक कुमार गुप्ता व ओपी अग्निहोत्री के बीच चतुष्कोणीय मुकाबला है।

उपाध्यक्ष पद के लिए 14 उम्मीदवार मैदान में हैं, इनमें देवेन्द्र कुमार शर्मा, प्रकाश गुप्ता, मुकेश मिश्रा, ज्ञानेन्द्र पटेल, योगेश मोहन तिवारी, घनश्याम पांडे, प्रमेन्द्र सेन, नरेन्द्र कुमार शर्मा, सुशील कुमार मिश्रा, विश्वास पलिया, अमित जैन, शम्भुदयाल गुप्ता, प्रशांत अवस्थी व अनीता कैथवास शामिल हैं।

सह सचिव पद के लिए योगेश सोनी, जितेन्द्र श्रीवास्तव, लवकुश मिश्रा, दीपक सिंह मैदान में है।

कोषाध्यक्ष पद के लिए संगीता नायडू, राजेन्द्र प्रताप सिंह, सुरेन्द्र खरे, धर्मेन्द्र कुमार पांडे व पुस्तकालय सचिव पद के लिए अजय शुक्ला, पुष्पेन्द्र वर्मा, रजनीश उपाध्याय, अमन शर्मा मैदान में है।

कार्यकारिणी सदस्य के लिए गरिमा तिवारी, विनोद मिश्रा, हरीश शुक्ला, राजरूप पटेल, प्रेमनारायण वर्मा, कृष्णकुमार द्विवेदी, विवेक कुमार पांडे, अनुराग पटेल, शेषमणि मिश्रा, तीरथ प्रसाद जायसवाल, मुनेन्दर, सुनील कुमार गौतम, सपना तिवारी, अतुल सिंह भारद्वाज, प्रियंक चंसोरिया, नीरज पाठक, मनोज कुशवाहा, संदीप कुमार दुबे, अनुपम भट्ट, संजय कुमार मालवीय, रविन्द्र प्रताप सिंह, आजाद श्रीवास्तव, डा. वीरेन्द्र कुमार दुबे, स्मिता कहेरी व रूपेश सिंह के बीच मुकाबला है। इन सभी के भाग्य सोमवार को मतपेटियों में कैद हो गए। मंगलवार से परिणाम क्रमश: सामने आने लगेंगे। दरअसल, सर्वाधिक समय कार्यकारिणी के सात पदों की मतगणना में लगता है। इसीलिए संपूर्ण कार्यकारिणी की घोषणा में लगभग एक सप्ताह का समय लग जाता है।

Back to top button

You cannot copy content of this page