Advertisement
National
Trending

सलमान खान को मारने की योजना बना रहे 4 शूटर गिरफ्तार

पनवेल में अभिनेता सलमान खान को मार एक 47 से मारने की योजन बना रहे चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ!तार किया है। चारों लारेंस बिश्नोई ग्रुप के बताए जा रहे हैं। फिल्म अभिनेता सलमान खान पर हमला करने की बड़ी साजिश फेल हो गई है। इस बार खान पर एके 47 से हमला करने की योजना थी। हालांकि ऐसे मंशूबों को मुंबई पुलिस ने नाकाम करते हुए चारों शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है जो पनवल में अभिनेता सलमान खान की कार पर हमला करने की योजना बना रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ नहवी, वासपी खान उर्फ वसीम चिकना और रिजवान खान उर्फ जावेद खान के रूप में हुई है। पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, संपत नेहरा, गोल्डी बरार समेत १७ से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है और आगे की जांच जारी है। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मेंबर हैं। इनकी पाकिस्तानी हथियार सप्लायर से हथियार मंगवाने की योजना थी। इन्होंने फार्म हाउस और कई शूटिंग स्थलों की रेकी की थी। इन्हें सलमान खान पर एके- 47 सहित कई अन्य हथियारों से फायरिंग करने का आदेश दिया गया था। पुलिस को ऐसे कई विडियोज आरोपियों के मोबाइल से बरामद हुए हैं।

Baz Media WhatsApp Group Join Now
विज्ञापन
Back to top button

You cannot copy content of this page