Advertisement
JabalpurNews

जबलपुर ने फिर रचा इतिहास: जबलपुर की हवा देश में सबसे साफ़, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025 में दूसरा स्थान

जबलपुर। स्वच्छता में पांचवां स्थान प्राप्त करने के बाद अब जबलपुर ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025 में देशभर में दूसरा स्थान हासिल कर एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। यह सम्मान दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में मिला, जहां केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने जबलपुर नगर निगम के महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू और निगमायुक्त प्रीति यादव को सम्मानित किया। इस दौरान नगर निगम को 1 करोड़ रुपए का पुरस्कार भी प्रदान किया गया।


महापौर ने उपलब्धि को नागरिकों को समर्पित किया

सम्मान ग्रहण करते हुए महापौर अन्नू ने कहा कि यह उपलब्धि जबलपुर के सभी नागरिकों के सामूहिक प्रयास का नतीजा है। उन्होंने कहा –
“जबलपुर अब केवल स्वच्छता में ही नहीं, बल्कि बेहतर पर्यावरण और स्वच्छ हवा के लिए भी देशभर में अपनी पहचान बना रहा है। यह सम्मान नागरिकों के स्वास्थ्य और ‘ग्रीन सिटी – क्लीन सिटी’ के संकल्प का परिणाम है।”

Baz Media WhatsApp Group Join Now
विज्ञापन

इन पहलों से बदला शहर का वातावरण

महापौर ने बताया कि शहर को स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में शीर्ष स्थान पर लाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। इनमें प्रमुख हैं –

  • सघन वृक्षारोपण अभियान
  • शहर में ग्रीन वॉल और पाथवे का निर्माण
  • धूल रहित सड़कों का विकास
  • प्रदूषण नियंत्रण हेतु डी-फॉगर मशीनों का उपयोग

इन प्रयासों ने वायु प्रदूषण को कम करने और शहर की हवा को स्वच्छ बनाने में अहम योगदान दिया।


मंत्री ने की सराहना

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने जबलपुर की इस सफलता की खुलकर सराहना की और इसे अन्य शहरों के लिए प्रेरणादायक मिसाल बताया। उन्होंने कहा –
“जबलपुर ने साबित किया है कि जनभागीदारी और ठोस कार्ययोजना से पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।”

विज्ञापन

निगमायुक्त ने जताया गर्व

निगमायुक्त प्रीति यादव ने इस उपलब्धि को नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत का नतीजा बताया। उन्होंने कहा –
“पूरी टीम ने स्वच्छ वायु के लक्ष्य को पाने के लिए दिन-रात काम किया। यह सफलता सामूहिक प्रयास का परिणाम है।”


नोडल अधिकारी और टीम की सराहना

इस अवसर पर स्वच्छ वायु परियोजना के नोडल अधिकारी संभव अयाची और उनकी टीम भी मौजूद रहे। निगमायुक्त ने उनकी मेहनत और समर्पण को विशेष रूप से रेखांकित किया और कहा कि उनके अथक प्रयासों से ही जबलपुर ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है।

Jabalpur Baz

बाज़ मीडिया जबलपुर डेस्क 'जबलपुर बाज़' आपको जबलपुर से जुडी हर ज़रूरी खबर पहुँचाने के लिए समर्पित है.
Back to top button

You cannot copy content of this page