Advertisement
Advertisement
Jabalpur

मुस्लिम लीगल एड. एण्ड वेलफेयर सोसायटी ने लिया संविधान की रक्षा का संकल्प

स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी ओमती में हुआ ध्वाजारोहण

जबलपुर। आज का दिन जश्न मनाने के साथ साथ यह अहद यह वादा करने का भी दिन है। जो आजादी हमें 2 सौ साल के संघर्ष के नतीजे में मिली है, उस आजादी की हम कद्र करेंगे, संविधान का पालन करेंगे, संविधान की रक्षा के लिये जब जरूरत पड़ेगी कुरबानी देंगे। यह बात मुस्लिम लीगल एड. एण्ड  वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष शबाब खान एवं सचिव फिरोज अंसारी ने बड़ी ओमती चौक में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में कही। यहां अध्यक्ष शबाब खान ने ध्वजारोहण किया झंडा अभिवादन के साथ ही राष्ट्रगान का गायन हुआ। जिसके बाद समाजसेवियों एवं बुजुर्गो का सम्मान किया गया एवं मिष्ठान वितरण कर आजादी का महापर्व मनाया गया।

वक्ताओं ने कहा यह आजादी उन सभी के बलिदान से संभव हो पायी है। जिन्होंने मिलकर आजादी के लिए लंबा संघर्ष किया और आखिरकार 200 साल के अत्याचार के बाद 1947 में वह दिन आया, जब हमने ब्रिटिश शासकों से आजादी हासिल की। यह दिन केवल उत्सव मनाने का ही नहीं बल्कि देश की आजादी के लिए लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का भी एक अवसर है। आज का पावन दिवस उन सभी भारत के सच्चे सपूतों को याद करते हुए, उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके द्वारा स्थापित महान आदर्शों पर चलकर इस राष्ट्र के गौरव को बढ़ाने का है। जिन्होंने इस राष्ट्र की एकता, अखंडता, समरसता और सहिष्णुता के लिए अपने प्राणों की आहुतियां दी है।

Advertisement

यह रहे उपस्थित..

कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्टेट बार काउंसिल सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता अहादुल्ला उस्मानी, ज़िला बार अध्यक्ष मनीष मिश्रा, सचिव ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, मनोज शिवहरे, शबाब खान, रिजवान खान, फिरोज अंसारी, रविन्द्र दत्त, प्रशांत नायक, दुर्गेश मनाना, शैलेन्द्र यादव, राधेश्याम तिवारी, यशवंत दुबे, अनुशंकर सोनकर, गुड्डू नबी, शेख अजीम, कादिर खान, हाजी मुईन खान, रहीस खान, शेख़ इरफान, मासूम खान, आसिफ मंसूरी, मो.रहीस, रोशन अली, मोहसिन खान मोनू राकेश गजभिए सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण, पुलिसकर्मी एवं व्यापारी बंधु उपस्थित थे।

कार्यक्रम में मंच का संचालन मुशर्रफ शहरयार खान ने किया एवं आभार शफी खान ने व्यक्त किया।

विज्ञापन
Back to top button

You cannot copy content of this page