Advertisement
JabalpurNews

जबलपुर मौसम : ओला-बारिश की चेतावनी, अचानक पलटेगी ठंड

जबलपुर मौसम – वर्ष 2024 के अंतिम दिनों में जबलपुर और आसपास के इलाकों में मौसम ने करवट बदल ली है। 28 और 29 दिसंबर को मावठे की बारिश के आसार बन गए हैं, जिससे तापमान में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छाए हुए हैं, जिसके चलते शुक्रवार को कोसर्दी के मौसम में गर्मी का एहसास हुआ। तापमान में एकदम से उछाल आया और वातावरण गर्म हो गया। सुबह से तेज धूप निकली रही, लेकिन दोपहर बाद हल्के बादल छा गए।

स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दिन और रात का तापमान औसत से 4 डिग्री ऊपर होने के कारण गर्मी का एहसास हुआ। 28 और 29 दिसंबर को जिले के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है, और इस दौरान कोहरा भी छा सकता है। पश्चिमी विक्षोभ और समुद्री तट पर बन रहे चक्रवात के प्रभाव से आने वाले दिनों में मौसम में उलटफेर हो सकता है। बारिश के बाद तापमान एक बार फिर तेजी से नीचे गिर सकता है, जिससे ठंड में इजाफा हो सकता है।

Baz Media WhatsApp Group Join Now
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ तथा बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने के आसार हैं, जो अगले दो दिनों तक तापमान में हल्की वृद्धि कर सकते हैं। इस दौरान शुक्रवार और शनिवार को जिले के कुछ हिस्सों में बारिश के बाद कोहरा भी छा सकता है।

पिछले 24 घंटों के दौरान जबलपुर का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। हवा में नमी प्रातःकाल 88 प्रतिशत और शाम को 60 प्रतिशत आंकी गई। सूर्योदय सुबह 6.50 बजे और सूर्यास्त शाम 5.33 बजे हुआ।

प्रदेश के अन्य हिस्सों की तुलना में नौगांव (छत्तरपुर) जिले में सबसे कम 11.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में जिले के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

विज्ञापन

मौसम में इस बदलाव के चलते जबलपुरवासियों को अगले दो दिनों तक हल्की बारिश, कोहरा और ठंड का सामना करना पड़ सकता है, जो कि सर्दी के मौसम को और सर्द बनाएगा।

Jabalpur Baz

बाज़ मीडिया जबलपुर डेस्क 'जबलपुर बाज़' आपको जबलपुर से जुडी हर ज़रूरी खबर पहुँचाने के लिए समर्पित है.
Back to top button

You cannot copy content of this page