
जबलपुर, (ईएमएस)। : जबलपुर की सड़कों पर देशभक्ति का अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला, जब नगर निगम मुख्यालय से मालवीय चौक तक एक भव्य तिरंगा मार्च निकाला गया। हर हाथ में तिरंगा और हर दिल में भारत माता के लिए गर्व का भाव साफ झलक रहा था। यह मार्च भारतीय सेना द्वारा संचालित ऑपरेशन सिंदूर” के समर्थन में नगर निगम कांग्रेस पार्षद दल के आह्वान पर आयोजित किया गया, जिसमें देशभक्ति की गूंज हर दिशा में सुनाई दी। इस मार्च ने यह संदेश दिया कि जबलपुर की जनता अपने जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
मार्च का नेतृत्व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ ‘नाटी’ शर्मा, विधायक लखन घनघोरिया, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, और नगर निगम के कांग्रेस पार्षदगण ने किया। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक, युवा, महिलाएं और बच्चे सम्मिलित हुए।

यहां विधायक लखन घनघोरिया ने कहा, सेना के हर जवान का पराक्रम हमारे लिए प्रेरणा है। ऑपरेशन सिंदूर भारत की संप्रभुता और सुरक्षा का प्रतीक है। जबलपुर ने जोश और सम्मान के साथ यह मार्च निकालकर दिखा दिया है कि हम हर परिस्थिति में अपने सैनिकों के साथ हैं।

इस दौरान सैय्यद ताहिर अली, गुड्डू नबी उस्मानी, अयोध्या तिवारी, आजम अली खान, कौशल्या गोटिया, राजेश सोनकर, , प्रमोद पटेल, बलविंदर मान, सत्येंद्र चौबे, कलीम खान, गुलाम हुसैन, अख्तर अंसारी, हर्षित यादव, अमर रजक, राकेश पांडे, लखन प्रजापति, विनोद लोधी, अनुराग जैन गढ़वाल, पंकज पांडे, राजा पांडे, प्रशांत मिश्रा, महेश कोरी, देवकी पटेल, सुरेंद्र तिवारी, रितेश बंटी गुप्ता, मदन लारिया, मिंटू मिश्रा, रिजवान अली कोटी, अजय रावत, पारस जैन, रंबल विश्वकर्मा, यश घनघोरिया, प्रिंस सलूजा, राजेश पटेल, विष्णु विनोदिया, अतुल जोसेफ, इमरान हुसैन, ममतल सालोमन, सोनू कुकरेले, राजा रैकवार, आदर्श राजपूत, शादाब अली, अरशद अली, आजाद अली, अंकुर गुप्ता, संदीप सोनकर, बादल पंजवानी, सौरभ सिंह, कपिल भोजक, नन्ही पटेल, अभिषेक पटेल, सूरज महावत, संदीप सोनी, सनी जैन, रिंकू बदलानी, राजकुमार सोनी, सचिन खरे, शेख शेरू, सोहेल, मोनू जैद अंसारी, अज्जू, आदि।