JabalpurNews

जिसने राजनीति को सेवा बनाया — दादा ईश्वरदास रोहाणी की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, बांटी गई मुस्कानें

जबलपुर। मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और कैंट क्षेत्र को विकास की नई पहचान देने वाले स्वर्गीय दादा ईश्वरदास रोहाणी की पुण्यतिथि बुधवार को सेवा भाव के साथ मनाई गई।
इस अवसर को कैंट विधानसभा में “सेवा दिवस” के रूप में मनाया गया, जिसमें विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, नगर निगम अध्यक्ष रीकुंज विज, एवं अनेक गणमान्य नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने दादा रोहाणी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सेवा के संकल्प के साथ श्रद्धांजलि

कार्यक्रम की शुरुआत दादा ईश्वरदास रोहाणी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और सुंदरकांड पाठ से हुई।
विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने कहा कि “दादा का जीवन पीड़ित मानवता की सेवा को समर्पित था। उनका सपना था कि कैंट विधानसभा समाज सेवा और जनकल्याण की मिसाल बने। आज हम उसी संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं।”
कार्यकर्ताओं ने भी यह संकल्प दोहराया कि वे दादा रोहाणी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए सदैव समाज सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे।

सेवा दिवस पर दिव्यांगजन व भजन मंडलियों को सहयोग

कार्यक्रम के दौरान विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने सेवा दिवस के अवसर पर कई सामाजिक सेवा गतिविधियां संचालित कीं।
उन्होंने दिव्यांगजनों को इलेक्ट्रॉनिक ट्राईसाइकिल, बैसाखियां और श्रवण यंत्र (कान की मशीनें) वितरित कीं।
इसके साथ ही 51 भजन मंडलियों की माताओं और बहनों को ढोल-मजीरे भी प्रदान किए गए, ताकि धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके।

दादा के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान

विधायक रोहाणी ने कहा कि उनके पिता स्व. ईश्वरदास रोहाणी सदैव समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा की भावना से पहुंचे।
उन्होंने जनसेवा को राजनीति का माध्यम बनाया और “जनसेवक” की पहचान कायम रखी।
आज का दिन केवल श्रद्धांजलि का नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण के संकल्प का दिन है।

अनेक जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, नगर निगम अध्यक्ष रीकुंज विज, सेवा समरसता संगठन के संयोजक संदीप जैन,
शहीद भगत सिंह मंडल अध्यक्ष पुष्पराज सिंह सेगर, अटल बिहारी वाजपेयी मंडल अध्यक्ष आशीष राव, छत्रपति शिवाजी मंडल अध्यक्ष सौरभ गोयल, वीर सावरकर मंडल अध्यक्ष गुड्डा केवट,
एमआईसी सदस्य दामोदर सोनी, पार्षद निशांत झरिया, संतोष ठाकुर, सावित्री शाह, रीना ऋषि यादव, कृष्णदास चौधरी, मंडल महामंत्री हेमराज सराठे, सुधीर बेन बंटी,
उपाध्यक्ष शिवमोहन बघेल, कैलाश रजक, सुरेश पटेल, उदीप रील, पप्पू सोनकर, डॉ. कमल विश्वास, रंजना दुबे, सरोज तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ, जिसमें सभी ने दादा ईश्वरदास रोहाणी के पदचिह्नों पर चलते हुए सेवा, समर्पण और सद्भाव के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने का प्रण लिया।

Jabalpur Baz

बाज़ मीडिया जबलपुर डेस्क 'जबलपुर बाज़' आपको जबलपुर से जुडी हर ज़रूरी खबर पहुँचाने के लिए समर्पित है.
Back to top button

You cannot copy content of this page