Advertisement
National

अतीक के बाद मुख्तार अंसारी की मौत, धारा 144 लागु

उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात मौत हो गई। प्रशासन द्वारा बताया गया है कि, जेल की बैरक में मुख्तार अंसारी की तबीयत खराब होने पर जेल प्रशासन उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले आया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। यहां उन्हें आईसीयू से सीसीयू में भर्ती करना पड़ा। यहां मुख्तार अंसारी के इलाज में 9 डॉक्टरों की टीम लगाई गई थी।

उनकी जान नहीं बच सकी। बताया गया है की गुरुवार (जुमेरात) रात करीब 9 बजे उन्होंने आखरी सांस ली।

विज्ञापन

इससे पहले मंगलवार को भी उन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने कब्ज की समस्या बताई थी और इलाज के बाद उसी दिन कारागार भेज दिया था। बुधवार को जेल में उनके स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया था, जिसमें सब सामान्य बताया गया था।

अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव ने दी श्रद्धांजलि

सुनवाई के दौरान लगाया था आरोप

60 वर्ष के हो चुके मुख्तार अंसारी ने सुनवाई के दौरान अदालत में आरोप लगाया था कि जेल में उसकी हत्या का प्रयास किया जा रहा है। उन्हें खाने में धीमा जहर दिया जा रहा है, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ रही है। मामले में एमपी एमएलए कोर्ट ने जेल प्रशासन से रिपोर्ट भी मांगी थी।

उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद गाजीपुर व मऊ समेत अन्य संवेदनशील जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। एहतियात के तौर पर पुलिस लाइन से भारी संख्या में फोर्स निकाली जा रही है। सूचना मिली है कि मऊ, बांदा और गाजीपुर में धारा 144 लागू कर दी गई है।

पप्पू यादव ने बताया सांस्थानिक हत्या

वहीं कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने सवाल उठाते हुए अपने ट्वीट में लिखा,

यह भी पढ़े:

Back to top button

You cannot copy content of this page