Advertisement
Dunia

ईद से पहले इजराइल से बदला लेगा ईरान !!  

इजरायल द्वारा फलस्तीन में जारी नरसंहार की वजह से पूरा मिडिल ईस्ट आज आग के ढेर पर है। इजरायल जिस तरह से मजलूम फलस्तीनियों की हत्या कर रहा है। उससे मुस्लिम दुनिया में बेचेनी बढ़ती जा रही है। आज वेस्ट का हर तज़िजया निगार कह रहा है कि यदि यह सब नहीं रुका, तो दुनिया पर तीसरे विश्व युध्द का खतरा बढ़ता जाएगा।

पिछले दिनों इजराइल की तरफ से किए गए कथित हमले में ईरान का एक टॉप कमांडर मारा गया था। इस पर ईरान ने आपत्ति जताते हुई कई आरोप लगाए थे। अब खबर आ रही है कि ईरान इसका बदला लेना और ईद से पहले इजराइल पर हमला करेगा। सीरिया की राजधानी में ईरान दूतावास पर हुए हमले के बाद इजराइल हाई अलर्ट पर है।

विज्ञापन

शुक्रवार को होने वाले ईरानियन जेरूसलम डे पर इजराइल के नेशनल साइबर डायरेक्टोरेट ने देश में साइबर हमले की वार्निंग जारी की है।

जेरूसलम डे का आयोजन 5 अप्रैल को होना है, जिसके बाद ईरान द्वारा लोगों से 7 अप्रैल को हिस्सा लेने का अह्वान किया गया है। बता दें इन हैशटैग का मकसद दुनिया भर के लोगों से इजराइल के खिलाफ हमले शुरू करने का आग्रह करना हैं। नेशनल साइबर डायरेक्टोरेट ने अंदेशा जताया है कि इस दिन इजराइल के उपर कई साइबर अटैक हो सकते हैं। ये हमले इजराइल की कई इंटरनेट सर्विस को नुकसान पहुंचा सकती हैं और इजराइल के खिलाफ कई गलत जानकारी फैला सकते हैं। हर साल जेरूसलम डे पर इजराइल पर इसी तरह के हमले देखने मिलते हैं, इन हमलों का आरोप इजराइल ईरान पर लगाता आया है। इस साल सीरिया में ईरान दूतावास पर हमले के कुछ ही दिन बाद जेरूसलम डे आ रहा है, ऐसे में ये हमले इस बार और ज्यादा क्षमता के साथ हो सकते हैं। ईरानी जेरूसलम डे हर साल रमजान के महीने के आखिरी शुक्रवार को मनाया जाता है और पूरे ईरान, फिलिस्तीनी प्राधिकरण के साथ-साथ साइबरस्पेस में इजरायल विरोधी आक्रामक

विज्ञापन

हर साल इस दौरान कई साइबर हमले अंजाम दिए जाते हैं, जैसे वेबसाइटों को नष्ट करना, स्मार्ट होम सिस्टम पर कब्जा करना, फिशिंग संदेशों वाले टेक्स्ट संदेशों को भेजना, सोशल नेटवर्क में हैकिंग, कंपनी डेटाबेस में घुसपैठ और सूचना लीक।हाल ही में यमन में ईरानी दूतावास पर हुए हमले के बाद मिडिल ईस्ट में जंग फैलने का खतरा बढ़ा हुआ है। ईरान अपने कमांडर की मौत के बाद कह चुका कि वे इजराइल से बदला लेगा। इस बीच पवित्र महीने रमजान के आखिरी शुक्रवार को होने वाले ईरानियन जेरूसलम डे पर इजराइल के नेशनल साइबर डायरेक्टोरेट ने एक वार्निंग जारी कर कहा कि इस दौरान देश पर साइबर हमले हो सकते हैं। डायरेक्टोरेट ने कहा है कि इस साल इजराइल के खिलाफ हमलों की चर्चा बढ़ी है। जिनमें इजराइल पर साइबर हमलों का अह्वान किया गया है।

इजरायल पर मुकदमा दायर करेगा ईरान………

ईरान के कानूनी मामलों के उपाध्यक्ष मोहम्मद देहकान ने कहा है कि देश सीरिया में ईरानी वाणिज्य दूतावास पर घातक हमले के लिए इजरायल के खिलाफ मुकदमा दायर करेगा। देहकान ने बुधवार को तेहरान में एक कैबिनेट बैठक के मौके पर पत्रकारों से यह बात कही। उन्होंने सीरिया की राजधानी दमिश्क में वाणिज्य दूतावास की इमारत को नष्ट करने वाले मिसाइल हमले के लिए इजरायल के खिलाफ ईरान के कानूनी उपायों के बारे में विस्तार से बताया। इस हमले में कम से कम 14 मौतें हुईं। एक समाचार एजेंसी ने अर्ध-आधिकारिक समाचार एजेंसी के हवाले से बताया कि देहकान ने कहा कि इज़रायली हमले ने अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन किया है। ईरान वर्तमान में कानूनी आकलन कर रहा है और जल्द ही अपने कानूनी निर्णयों के बारे में जानकारी प्रदान करेगा। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स वॉर मॉनिटर ने कहा कि हवाई हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। इनमें आठ ईरानी, ​​पांच सीरियाई और लेबनान के हिजबुल्लाह आतंकवादी समूह का एक सदस्य शामिल है। ऑब्जर्वेटरी ने बताया कि यह देखते हुए कि गंभीर रूप घायलों को देखते हुए मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है।


विज्ञापन
Back to top button

You cannot copy content of this page