इख्लास साहब की बेटी ने 5 सब्जेक्ट में पाए 90 प्लस मार्कस

“आज देश में सबसे ज्यादा जरूरत हेल्थ सेक्टर में ध्यान देने की है। जितने डॉर्क्स की जरूरत है, उसके 10 परसेंट भी नहीं है। मैं डॉक्टर बनना चाहती हूं। अपने शहर और देश की सेवा करना चाहती हूं।”
यह कहना है अर्शी इरम का जिन्होंने हाई स्कूल की परीक्षा में 92 प्रतिशत नम्बर हासिल किये हैं।

सिरसातले में रहने वाले जनाब इख्लास अंसारी और मोहतरमा कुलसुम बी की बेटी अर्शी ईरम मॉडल हाई स्कूल की छात्रा हैं। उनकी तालीम का मेआर और मेहनत यह बताती है कि उनके वालिदैन तालीम के लिये कितने फिक्रमंद हैं। पूरा खानदान यह मानता है कि उनकी बेटी अर्शी एक काबिल डॉक्टर बनेगी और समाज और शहर का नाम रौशन करेगी।
5 सब्जेक्ट में 90 प्लस मार्कस

अर्शी ने दसवीं की परीक्षा में 500 में से 461 नम्बर हासिल किये हैं। उन्होंने मैथ्य में 92, साइंस में 91 और सोशल साइंस में 74 नम्बर हासिल किये हैं। वहीं अंगे्रजी और हिन्दीं में 93 – 93 नम्बर हैं। अर्शी ने 5 सब्जेक्ट में डिस्टिंक्शन हासिल किया है।
