Advertisement
Jabalpur

जबलपुर:  जाकिर हुसैन ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ इकबाल का नया मोहल्ला में इस्तकबाल 

जबलपुर | BAZ Media Jabalpur Division । हाल ही में कांग्रेस में आसिफ इकबाल की ताजापोशी हुई। जिसके बाद उनके स्वागत का क्रम जारी है। इसी क्रम में नया मोहल्ला स्थित कांग्रेस कार्यालय में नवनियुक्त जाकिर हुसैन ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ इकबाल का इस्तकबालिया प्रोग्राम आयोजित किया गया।

News in Short

  • आसिफ इकबाल को जाकिर हुसैन ब्लॉक का अध्यक्ष बनाया गया
  • अल्ताफ हुसैन की 40 साल की सेवा के बाद रिटायरमेंट पर सम्मान
  • सलीम खान कोषाध्यक्ष और हाशिम खान तिलक मंडलम नियुक्त होने पर सम्मान
  • पार्षद शगुफ्ता उस्मानी ने कार्यक्रम की अगुवाई की

नया मोहल्ला में कांग्रेस नेताओं का सम्मान

पार्षद शगुफ्ता उस्मानी गुड्डु नबी की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में चार अहम शख्सियतों को सम्मानित किया गया। नगर निगम जबलपुर में 40 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए अल्ताफ हुसैन का विशेष सम्मान किया गया। साथ ही नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ इकबाल, कोषाध्यक्ष सलीम खान और तिलक मंडलम हाशिम खान के जन्मदिन पर भी मुबारकबाद दी गई।

विज्ञापन

बाबा रिजवान की तरफ से आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में सभी सम्मानित अतिथियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। तिलक वार्ड के कांग्रेस कार्यालय में हुए इस आयोजन में पार्टी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सुल्तान खान, रफीक पहलवान, तौफीक चिंकी, यावर चौधरी, टीकू भाई, आजम खान, नईम खान, इमामुद्दीन और इनु खान की अहम भूमिका रही। मंच संचालन नगर कांग्रेस के मुख्तार अली ने किया। पार्षद शगुफ्ता उस्मानी ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

आसिफ इकबाल की नियुक्ति से कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया।

📌 Sources & References

  • प्रेस विज्ञप्ति – पार्षद शगुफ्ता उस्मानी गुड्डु नबी

Jabalpur Baz

बाज़ मीडिया जबलपुर डेस्क 'जबलपुर बाज़' आपको जबलपुर से जुडी हर ज़रूरी खबर पहुँचाने के लिए समर्पित है.
Back to top button

You cannot copy content of this page