पार्षद शगुफ्ता उस्मानी ने तिलक वार्ड में फहराया तिरंगा, दिया एकता और भाईचारे का संदेश

जबलपुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिलक वार्ड पार्षद कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में पार्षद शगुफ्ता उस्मानी ने तिरंगा फहराया। इसके बाद सभी ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की एकता व भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस मौके पर पार्षद शगुफ्ता उस्मानी ने कहा कि देश की आजादी लाखों लोगों की कुर्बानियों का नतीजा है। हमें आजादी की कद्र करते हुए देश में अमन, भाईचारा और आपसी सद्भाव बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों और समुदायों के लोग मिल-जुलकर देश की तरक्की में योगदान दें, यही स्वतंत्रता दिवस का सच्चा संदेश है।
कार्यक्रम के दौरान सभी का मुंह मीठा कराया गया और स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा की गईं। इस मौके पर गुड्डू नबी, तौफीक खान, पार्वती देवी, अन्नू सोनकर, मसिउद्दीन, सोनू शेख, सगीर, छाबड़ा जी, महमूद नबी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया। उपस्थित लोगों ने देश की तरक्की, अमन, भाईचारे और खुशहाली की कामना की।
अंत में पार्षद शगुफ्ता उस्मानी ने क्षेत्रवासियों और सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।



