Jabalpur

ठक्कर ग्राम में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का रखा गया संग-ए-बुनियाद

पार्षद गुलाम हुसैन के प्रयासों से बनेगा दो मंजिला बारात घर, 10 हजार वर्गफुट में आठ महीने में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य

जबलपुर। ठक्कर ग्राम क्षेत्र के लोगों को सामाजिक, शैक्षणिक और साहित्यिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यहां लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक भवन (बारात घर) का निर्माण कराया जाएगा। मंगलवार को ठक्कर ग्राम वार्ड स्थित किलकारी मैदान में प्रस्तावित भवन का संग-ए-बुनियाद रखा गया। इस भवन के निर्माण से क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद परिवारों को शादी-विवाह सहित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं विधायक लखन घनघोरिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हाजी कदीर सोनी, हाजी गुलाम मोहम्मद भूरे पहलवान तथा नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन एवं आयोजन पूर्व एमआईसी सदस्य एवं क्षेत्रीय पार्षद गुलाम हुसैन ने की।

विज्ञापन

क्षेत्रीय पार्षद एवं पूर्व एमआईसी सदस्य गुलाम हुसैन के प्रयासों से बनने वाले इस सामुदायिक भवन का निर्माण राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा की सांसद निधि, विधायक निधि और पार्षद निधि के संयुक्त सहयोग से कराया जाएगा।

क्या बोले विधायक विधायक लखन घनघोरिया

दो मंजिला भवन में एक साथ 3 हजार लोगों के शामिल होने की क्षमता

पार्षद गुलाम हुसैन ने बताया कि ठक्कर ग्राम क्षेत्र में लंबे समय से सामुदायिक भवन और बारात घर की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। क्षेत्र के लोगों की जरूरतों को देखते हुए इस भवन के निर्माण की पहल की गई है।

क्या बोले पार्षद गुलाम हुसैन

उन्होंने जानकारी दी कि लगभग 10 हजार वर्गफुट क्षेत्र में दो मंजिला सामुदायिक भवन बनाया जाएगा। इसके निर्माण पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। भवन को लगभग आठ महीने में तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रस्तावित भवन में एक साथ करीब तीन हजार लोगों के शामिल होने की क्षमता होगी।

भवन तैयार होने के बाद क्षेत्र के लोगों को शादी-विवाह, सामाजिक समारोहों, शैक्षणिक गतिविधियों और साहित्यिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक स्थान उपलब्ध हो सकेगा। इससे विशेष रूप से उन परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है, जिन्हें निजी मैरिज गार्डन या अन्य आयोजन स्थलों का खर्च उठाने में परेशानी होती है।

जनप्रतिनिधियों और समाज प्रमुखों की मौजूदगी में रखा गया संग-ए-बुनियाद

इस अवसर पर मंसूरी समाज के सरदार हामिद हुसैन, अंसारी समाज के सरदार हकीम बाबा, पठान समाज के सरदार एवं पत्रकार हाजी मुईन खान, कुरैशी समाज के सरदार आमिन कुरैशी तथा राईन समाज के सरदार अयाज राईन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों को मिलेगा स्थान

ठक्कर ग्राम क्षेत्र में बनने वाला यह सामुदायिक भवन शादी-विवाह जैसे आयोजनों के साथ-साथ सामाजिक, शैक्षणिक और साहित्यिक गतिविधियों के लिए भी उपयोगी साबित हो सकता है। स्थानीय लोगों को सामूहिक कार्यक्रमों के लिए व्यवस्थित स्थान मिलने से क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

पार्षद गुलाम हुसैन के अनुसार, भवन निर्माण की पहल क्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रखकर की गई है। अब लोगों को इस परियोजना के निर्धारित समय में पूरा होने का इंतजार रहेगा।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

संग-ए-बुनियाद कार्यक्रम में ताहिर अली, शाबान मंसूरी, हामिद मंसूरी, आरिफ हसन सिद्दीकी, मोहम्मद फिरदौस मुबीन पहलवान, सरदार फजल अंसारी, कदीर अंसारी, खलील अंसारी, गुलाम जीलानी बेग, मेंहदी हसन, शाहिद खान, शफीक अंसारी, हसीब खान, टीपू सुल्तान, इमरान अंसारी, शाहरुख अंसारी, वसीम सोनी, मोहम्मद सरवर, जीशान, वहीद भाई, शेख शेरू मंसूरी, अज्जू आसिफ बैग और रफीक मंसूरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में ठक्कर ग्राम वार्ड विकास समिति और टीम फॉर गुलाम हुसैन की ओर से सभी अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया।

BAZ Media | हमारी आवाज़, हमारा BAZ Media

Jabalpur Baz

बाज़ मीडिया जबलपुर डेस्क 'जबलपुर बाज़' आपको जबलपुर से जुडी हर ज़रूरी खबर पहुँचाने के लिए समर्पित है.
Back to top button

You cannot copy content of this page