Jabalpur

शहीद अब्दुल हमीद चौक में जमा हुये सांसद, विधायक और कांग्रेस पदाधिकारी.. बनी रणनीति

1 नवंबर के आंदोलन को सफल बनाने पर मंथन, लोकमान्य तिलक वार्ड की बैठक में शामिल हुए वरिष्ठ नेता, विधायक और संगठन पदाधिकारी

जबलपुर। कांग्रेस के आगामी 1 नवंबर को प्रस्तावित ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ आंदोलन की तैयारियों के सिलसिले में सोमवार को रद्दी चौकी में लोकमान्य तिलक वार्ड की कांग्रेस टीम द्वारा महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। एडवोकेट मोहम्मद अलतमश के संयोजन (co-ordination) में हुई बैठक में आंदोलन की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को जनता के बीच उठाने को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी एवं जालना सांसद डॉ. कल्याण वैजिनाथराव काले, विधायक विनय सक्सेना, विधायक नारायण पट्टा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा, नेता प्रतिपक्ष अमरीष मिश्रा, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि सैय्यद ताहिर अली, पार्षद अख्तर सरदार और ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ इकबाल सहित कांग्रेस के नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

बैठक के दौरान आगामी आंदोलन के उद्देश्य और उसे प्रभावी बनाने के लिए संगठन की भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया। लोकमान्य तिलक वार्ड में कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने, जनसंपर्क के माध्यम से अभियान का संदेश लोगों तक पहुंचाने और मतदाता सूची से जुड़े विषयों पर नागरिकों को जागरूक करने पर जोर दिया गया।

मतदाता सूची की शुद्धता और मताधिकार का मुद्दा उठाएगी कांग्रेस

एडवोकेट मोहम्मद अलतमश ने बताया कांग्रेस मतदाता सूची में संभावित गड़बड़ियों और पात्र नागरिकों के मतदान के अधिकार की सुरक्षा को लेकर ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान चला रही है। पार्टी का कहना है कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना लोकतंत्र के लिए जरूरी है।

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची में हुए बदलावों को लेकर भी कांग्रेस पारदर्शी जांच की मांग उठा रही है। पार्टी की योजना के तहत कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर मतदाता सूची की स्थिति की जानकारी लेंगे, मतदाताओं की शिकायतें एकत्र करेंगे और संबंधित मामलों को निर्वाचन अधिकारियों के समक्ष उठाएंगे।

दिल्ली की महारैली के लिए संगठन को सक्रिय करने की तैयारी

राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि सैय्यद ताहिर अली ने बताया कांग्रेस की ओर से 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित महारैली के मद्देनजर संगठनात्मक तैयारियां की जा रही हैं। पार्टी इस आयोजन के जरिए मतदाता सूची की शुद्धता, निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और मताधिकार की सुरक्षा जैसे मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की तैयारी में है।

जबलपुर में भी आंदोलन को लेकर वार्ड और ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा जनसंपर्क के माध्यम से अभियान को मजबूत बनाने पर जोर दिया जा रहा है। रद्दी चौकी में आयोजित बैठक इसी क्रम में हुई, जिसमें कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आगामी आंदोलन की तैयारियों को लेकर विचार साझा किए।

Jabalpur Baz

बाज़ मीडिया जबलपुर डेस्क 'जबलपुर बाज़' आपको जबलपुर से जुडी हर ज़रूरी खबर पहुँचाने के लिए समर्पित है.
Back to top button

You cannot copy content of this page