
BAZ न्यूज़ नेटवर्क – ऑक्युपाइड फ़िलिस्तीन – इसराईल ने ग़ज़ा में जारी जंग, इंसानी क़त्लेआम और मानवीय मदद पर सख़्त पाबंदियों के बावजूद, अपनी तारीख़ का सबसे बड़ा गैस एक्सपोर्ट डील कर लिया है। यह सौदा क़रीब 35 अरब डॉलर का है, जो मिस्र की कंपनी NewMed को गैस फ़राहम करने के लिए तय हुआ है।
Reuters के मुताबिक़, इसराईल के समुंदरी किनारे पर मौजूद लेविएथन गैस फील्ड से क़रीब 130 अरब क्यूबिक मीटर गैस मिस्र भेजी जाएगी — ये सप्लाई 2040 तक जारी रहेगी, या फिर जब तक मुकम्मल मिक़दार पूरी नहीं हो जाती।
🔥 ग़ज़ा में जलता इंसानी वजूद, और अरबों डॉलर का कारोबार
इस डील का एलान ऐसे वक़्त में किया गया है जब इसराईल ग़ज़ा पर अपना जंगी हमला जारी रखे हुए है। मार्च 2, 2025 से ग़ज़ा पर हर तरह की इंसानी मदद रोकी हुई है, और अब तक 60,000 से ज़्यादा फिलिस्तीनियों की जानें जा चुकी हैं। आबादी भूखमरी की इंतिहा तक पहुंच चुकी है।
Reuters बताता है कि जून में जब इसराईल ने ईरान पर 12 दिन तक हमला किया था, तो सिक्योरिटी वजहों से लेविएथन से गैस की सप्लाई रोकी गई थी, मगर अब दोबारा शुरू कर दी गई है।
🗣️ “LNG से कहीं बेहतर है ये डील” – NewMed CEO
NewMed के CEO योसी अबू ने Reuters से बात करते हुए कहा:
“ये एलएनजी के किसी भी विकल्प से कहीं ज़्यादा बेहतर है, और मिस्र की मआशियात (इकोनॉमी) के लिए अरबों डॉलर की बचत का ज़रिया बनेगा।”
हालांकि, मिस्र की वज़ारते पेट्रोलियम ने (जो एनर्जी इंपोर्ट्स की ज़िम्मेदार है), इस डील पर कोई बयान नहीं दिया है।
🛢️ 2026 से शुरू होगी सप्लाई
इस ताजातरीन डील के तहत 2026 से मिस्र को हर साल 20 अरब क्यूबिक मीटर गैस दी जाएगी, जब नई पाइपलाइनों को जोड़ा जाएगा।
Joint Organisations Data Initiative के आंकड़ों के मुताबिक़, मिस्र की कुल गैस खपत का 15-20% हिस्सा इसराईली गैस से पूरा होता है।
🚧 मिस्र पर इल्ज़ामात और दुनिया भर में एहतिजाज
डील के एलान के बाद मिस्र पर ये इल्ज़ाम लगे कि वो ग़ज़ा की नाकाबंदी में इसराईल का साथ दे रहा है। दुनिया भर में — स्वीडन, आयरलैंड, ब्रिटेन, स्पेन, फ़िनलैंड, साउथ अफ्रीका, लीबिया और तुर्की जैसे ममालिक में मिस्री सफ़ारतखानों के बाहर एहतिजाज हुए।
मुतज़ाहिरीन ने मिस्र से मांग की कि वो रफ़ह बॉर्डर खोलकर ग़ज़ा को मदद पहुंचाने दे।
🛑 मिस्र की सफ़ाई: “हमारी तरफ से रफ़ह खुला है”
मिस्र की वज़ारते ख़ारजा ने बयान जारी किया कि:
“रफ़ह बॉर्डर हमारी तरफ से खुला है, लेकिन फ़िलिस्तीनी हिस्से पर इसराईली फौज का कंट्रोल है और वही रास्ता रोक रही है।”
🧨 मिस्र के सदर ने भी इसराईल पर इल्ज़ाम लगाया
इस हफ्ते, मिस्र के सदर अब्दुल फत्ताह अल-सीसी ने इसराईल पर ग़ज़ा में “निज़ामी क़त्लेआम” का इल्ज़ाम लगाया। काहिरा में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान उन्होंने कहा:
“ये जंग अब सियासी मक़सदों से आगे बढ़ चुकी है। अब ये एक पूरे क़ौम को मिटाने की साज़िश है।”
📈 इसराईल और मिस्र के तिजारती रिश्ते मज़बूत हो रहे हैं
इसराईल की Central Bureau of Statistics की रिपोर्ट के मुताबिक़:
- 2024 में मिस्र से इसराईल को एक्सपोर्ट दोगुना हुआ
- 2023 में दोनों का कारोबार 56% बढ़ा
- Q4 (अख़िरी तिमाही) में 168% ग्रोथ दर्ज हुई
ये रिपोर्ट Abraham Accords Peace Institute ने जारी की।



