जबलपुर के मोहम्मद नूरउल्लाह खान को कटनी जिला प्रभारी की जिम्मेदारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों और अभियानों को गति देने के लिए मोहम्मद नूरउल्लाह खान को कटनी जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से मिली इस जिम्मेदारी के बाद नूरउल्लाह खान ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का आभार जताया है।
मोहम्मद नूरउल्लाह खान ने कहा कि कटनी जिले में संगठनात्मक गतिविधियों एवं पार्टी अभियानों के लिए जिला प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपे जाने पर वे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के हृदय से आभारी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का वे पूरा प्रयास करेंगे।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि वे पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ कांग्रेस संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी द्वारा सौंपी गई प्रत्येक जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।
नूरउल्लाह खान ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है और कांग्रेस संगठन को मजबूत करना उनका संकल्प है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व के विश्वास और मार्गदर्शन के अनुरूप काम करने की बात कही।
मोहम्मद नूरउल्लाह खान लंबे समय से कांग्रेस की संगठनात्मक और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। उनके फेसबुक प्रोफाइल के अनुसार वे मध्यप्रदेश कांग्रेस में आईटी एवं सोशल मीडिया से जुड़ी जिम्मेदारी निभा चुके हैं तथा पूर्व में जिला कोषाध्यक्ष भी रहे हैं। इसके अलावा वे वक्फ बोर्ड कमेटी, जबलपुर से भी जुड़े रहे हैं।



