Jabalpur

सदर वायरल वीडियो मामला: आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ मुस्लिम लीगल ने की रासुका की मांग

जबलपुर । कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत विगत दिनों जुलूस के दौरान समाज विशेष पर लाउडस्पीकर द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी कर सोशल मीडिया में वायरल करने वालो पर नियमानुसार जांच कर रासुका (एनएसए) के तहत कार्यवाही करने की मांग को लेकर मुस्लिम लीगल एड वेलफेयर सोसायटी द्वारा पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर के नाम ज्ञापन सौंपा।

Advertisement

अध्यक्ष एड.शबाब खान एवं रिजवान खान ने कहा कि गत दिवस सदर की जामा मस्जिद के सामने निकाले गये जुलूस में डीजे और लाउड स्पीकर पर धर्म विशेष के खिलाफ भड़काऊ नारे लगाए गये वहीं क्षेत्रीय जनों का नाम ले लेकर गंदी गालियां लाउड स्पीकर पर दी गई और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। जिसमें आरोपियों के नारे, गालियां, स्थान और चेहरे सभी स्पष्ट सुनाई और दिखाई दे रहे हैं। इससे संस्कारधानी की फिजा खराब करने की सुनियोजित कोशिश बताते हुये दोषियों पर नियमानुसार जांच कर रासुका (NSA) तहत कार्रवाई की मांग की जिससे भविष्य में शहर की अमन सलामती की फिजा खराब करने की कोई हिम्मत न करे सकें।

उन्होंने कहा कि असमाजिक तत्वों ने लाउस्पीकर पर जिस तरह के शब्द और गालियां इस्तेमाल की है उससे पूरी संस्कारधानी शर्मसार है।

संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि सदर में जो कुछ किया गया वो दर्शाता है कि साम्प्रदायिक तत्वों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वो लाउड स्पीकर पर धार्मिक गालियां दे रहे हैं,उसका वीडियो भी बना रहे हैं और पोस्ट भी कर रहे हैं। ऐसे तत्वों पर कार्यवाही आवश्यक है वर्ना यह आने वाले दिनों इससे आगे बढ़कर कृत्य करेंगे और शहर की अमन और शांति की फिजा को खराब करेंगे।

ज्ञापन सौंपते समय अध्यक्ष शबाब खान, रिजवान खान, सलीम खान,शेखर तिवारी,रहीस खान,आसिफ मंसूरी,मुईन खान, मासूम खान,शफी खान, ज़फ़र खान,मो.आदिल,सादिक खान,विलाल शाह, अनवर खान,अतीक खान,एम.एच चौधरी,सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
Back to top button

You cannot copy content of this page