सुब्बा शाह मैदान में शान से फहराया गया तिरंगा, मुल्क के अमनो-अमान के लिए हुई दुआ

जबलपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुस्लिम बहुल क्षेत्र सुब्बा शाह मैदान में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान और सम्मान के साथ फहराया गया। कार्यक्रम सुभानल्लाह शाह के सज्जादानशीन हजरत बदरुद्दीन अल मारूफ गुड्डू बाबा की सरपरस्ती में आयोजित किया गया।
ध्वजारोहण के बाद देश की तरक्की, खुशहाली, आपसी भाईचारे और मुल्क में अमनो-अमान कायम रहने के लिए विशेष दुआ की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक शिरकत की और देश की एकता एवं अखंडता का संदेश दिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और कुर्बानियों की याद दिलाता है, जिनकी बदौलत देश को आजादी हासिल हुई। उपस्थित लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में हाजी सईद कुलर, एडवोकेट शकील मंसूरी, यार मोहम्मद अंसारी, साबिर अंसारी, अनवर मंसूरी, शेख निज़ामी, मुख्तार नादिर, शकील दिलकश, ईशर आलम सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की खुशहाली, तरक्की, अमन और आपसी भाईचारे के लिए दुआ की।



