NationalNewsUttar Pradesh

कन्नोज रेल्वे स्टेशन मे बड़ा हादसा, निमार्णाधीन लेंटर गिरा, कई मजदूर मलबे में दबे राहत बचाव कार्य जारी..

Advertisement

शनिवार की दोपहर स्टेशन मे उस वक्त अफरा तफरी मच गई जिस वक्त निमार्णाधीन स्टेशन का लेंटर अचानक भराभर कर जमींदोज हो गया यह हादसा उस वक्त हुआ जब इस लेंटर के ईदर्गिद मजदूर काम कर रहे थे इसी वजह से कई मजदूर लेंटर के मलबे मे दब गए। जिन्हे राहत बचाव टीम व्दारा बाहर निकाला जा रहा है वही मलबे मे दबने से कई मजदूर घायल हुए तो वही दूसरी ओर कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है जिनका उपचार किया जा रहा है।

वही हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, पुलिस, व राहत टीम मौके पर पहुंची और मलबे मे फंसे मजदूरो को बाहर निकलने का काम शुरु किया गया फिलहाल अभी तक करीब दो दर्जन लोगो को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है वही अभी भी कुछ मजदूरो की मलबे मे दबे होने की आशंका जताई जा रही इन्हे भी बाहर निकलने के लिए राहत टीम रेस्क्यू मे जुटी हुई है फिलहाल अभी तक इस हादसे मे किसी भी प्रकार की जन हानि सामने नही आई है। साथ ही राहत बचाव कार्य के साथ साथ प्रशासन ने हादसे के कारण का पता लगाने जांच शुरु करदी है।

वही हादसे की जानकरी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियो के अलावा मंत्री असीम अरुण भी मौके पर पहुंचे जहां उन्हे घायलो के उपचार व मलबे मे फंसे मजदूरो को बाहर निकलने के निर्देश देते देखा गया। फिलहाल दर्जन भर एप्बुलेंस व 50 से अधिक नगर पालिका के कर्मचारीयो राहत बचाव कार्य मे जुटे हुए है।  

विज्ञापन
Back to top button

You cannot copy content of this page