JabalpurNews

लेमा गार्डन में गरीबों के मकान पर अमीरों का कब्जा, निगमायुक्त को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग

जबलपुर: “…प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को आश्रय मिल सके, इसी उद्देश्य से लेमा गार्डन में आवास योजना शुरू की गई थी। लेकिन यह योजना भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत के कारण विफल हो गई।

गरीबों को नियमों में उलझा कर उनका हक मारा गया और उन्हें मकान नहीं दिए गए। वहीं, अमीरों को एक साथ चार-चार मकान नगद में दे दिए गए। अब ये लोग इन मकानों को महंगे दामों पर गरीबों को बेच रहे हैं। लेमा गार्डन में गरीबों के लिए शुरू की गई आवास योजना अब किरायेदारी योजना में बदल चुकी है। “

…यह बातें भाजपा नेता रहीम अंसारी ने कहीं।

Advertisement

गत दिवस क्षेत्रीय युवाओं ने नगर निगम आयुक्त को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें लेमा गार्डन आवास योजना मामले की जांच की मांग की गई। ज्ञापन के साथ उन लोगों की सूची भी निगमायुक्त को दी गई, जिनके नाम लेमा गार्डन के मकानों के आवंटन में शामिल थे।

इस अवसर पर मंगन सिद्दीकी, रहीम अंसारी, शमसुल हसन, गुलाम नबी, मोहसिन, उवैस खान, इल्यास अंसारी, गोलू अंसारी, समीर अली आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

Jabalpur Baz

बाज़ मीडिया जबलपुर डेस्क 'जबलपुर बाज़' आपको जबलपुर से जुडी हर ज़रूरी खबर पहुँचाने के लिए समर्पित है.
Back to top button

You cannot copy content of this page