बुलडोजर का ज्रिक कर लोगों को उकसा रहे पीएम मोदी…आयोग ले एक्शन : खड़गे

महाराष्ट्र में 48 में 46 सीटें जीतेगा इंडिया गठबंधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरोप कि, सपा, कांग्रेस सत्ता में आने पर राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएगी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री लोगों को उकसा रहे हैं और चुनाव आयोग को कार्रवाई करनी चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने पीएम मोदी पर महाराष्ट्र में, अवैध महायुति सरकार का समर्थन करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अब तक बुलडोजर नहीं चलाया…भड़काऊ भाषण देने वालों के खिलाफ चुनाव आयोग को कार्रवाई करनी चाहिए। प्रधानमंत्री स्वयं ऐसा कर रहे हैं। वे लोगों को भड़का रहे हैं।
खड़गे ने कहा कि हमारी सरकार आने के बाद हमारे संविधान के अनुसार सभी चीजों की रक्षा होगी, हम संविधान का पालन करने वाली पार्टी है। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने ये आरोप मुंबई में प्रेसवार्ता में लगाया।
इस दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (सपा) के शरद पवार और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक महाराष्ट्र में 48 में से 46 सीटें जीतेगा। ये बात लोग खुद कह रहे हैं। हमारा गठबंधन अधिकतम सीटें जीतेगा और भाजपा को हराएगा। खरगे ने शिव सेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का जिक्र कर इसका अफसोस जताया कि महाराष्ट्र में असली पार्टियों से पार्टी का चिन्ह छीन लिया और भाजपा को समर्थन करने वाली पार्टियों को दे दिया गया।
खरगे ने अनुच्छेद 370 पर उनकी पार्टी के रुख के बारे में पूछने पर कहा, ‘‘मैं मोदी के प्रति जवाबदेह नहीं हूं। हमने अपने घोषणापत्र में जो वादा किया है हम उन सभी वादों को पूरा करने वाले है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, वे जहां भी जाते हैं, विभाजन करने की कोशिश करते हैं, समाज को बांटने की बात करते हैं। खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस के घोषणापत्र को मुस्लिम लीग का घोषणापत्र बताया था लेकिन अब वह कहते हैं कि यह माओवादी घोषणापत्र है।
nice brother