Advertisement
DuniaNational

पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा: 9वीं बार, पूर्व प्रधानमंत्रियों से आगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर अमेरिका के दौरे पर रवाना होने वाले हैं। अपने पीएम पद के कार्यकाल में यह उनकी नौवीं यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, पीएम मोदी 21 से 23 सितंबर तक अमेरिका में रहेंगे।

भारतीय प्रधानमंत्रियों के इतिहास पर नजर डालें तो जवाहरलाल नेहरू, जो पहले प्रधानमंत्री थे, अपने कार्यकाल में चार बार अमेरिका गए। मोदी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह सहित कुल नौ भारतीय प्रधानमंत्रियों ने अमेरिका का दौरा किया है। मनमोहन सिंह ने आठ बार अमेरिका का दौरा किया, जबकि अटल बिहारी वाजपेयी ने भी चार बार वहां यात्रा की।

Baz Media WhatsApp Group Join Now
विज्ञापन

इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने तीन-तीन बार अमेरिका का दौरा किया, जबकि पी.वी. नरसिम्हा राव ने दो बार और मोरारजी देसाई एवं आई.के. गुजराल ने एक-एक बार अमेरिका की यात्रा की।

प्रमुख प्रधानमंत्रियों की अमेरिका यात्रा:

  1. जवाहरलाल नेहरू (1947-1964): 4 बार (1949, 1956, 1960, 1961)
    • कूटनीतिक और आर्थिक संबंध मजबूत किए, शीतयुद्ध के दौरान संतुलन बनाए रखा।
  2. इंदिरा गांधी (1966-1977, 1980-1984): 3 बार (1966, 1968, 1970)
  3. राजीव गांधी (1984-1989): 3 बार (1985 में दो बार, 1987 में एक बार)
  4. अटल बिहारी वाजपेयी (1998-2004): 4 बार (2000, 2001, 2002, 2003)
    • अमेरिका की 106वीं कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित किया, जो ऐतिहासिक माना जाता है।
  5. मनमोहन सिंह (2004-2014): 8 बार (2005, 2009, 2013)
    • यूएन महासभा को संबोधित किया और कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ताएं कीं।

विज्ञापन

Back to top button

You cannot copy content of this page