Advertisement
JabalpurNews

जबलपुर पुलिस ने फरार बदमाशों पर लगाया इनाम — सूचना दें, पैसा कमाएं

जबलपुर | 06 जून 2026 | BAZ Media Jabalpur Division | BAZ Desk | Bazmedia.in

News in Short

  • जबलपुर पुलिस ने 8 फरार बदमाशों पर 5000 से 10,000 रुपये तक का इनाम घोषित किया है।
  • इंटेलीजेंस, क्राइम ब्रांच समेत सभी यूनिट फरार अपराधियों को पकड़ने में नाकाम साबित हुईं।
  • भेड़ाघाट, रांझी और हनुमानताल थानों में दर्ज मामलों में फरार बदमाशों की सूचना देने वालों को नकद इनाम दिया जाएगा।

जबलपुर में फरार बदमाश पकड़ने में पुलिस के सभी तंत्र फेल होते नजर आ रहे हैं। इंटेलीजेंस, क्राइम ब्रांच और सामान्य पुलिस की कोशिशें नाकाम रहीं तो पुलिस ने अवाम से मदद मांगी है। अब वर्षों से फरार 8 बदमाशों पर पुलिस ने 5000 से 10,000 रुपये तक का इनाम घोषित किया है।

विज्ञापन

फरार बदमाश पर 10 हजार का इनाम

भेड़ाघाट थाने में दर्ज मामले में फरार सुनील ठाकुर उर्फ गौड़ पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। यह सबसे ज्यादा रकम है जो किसी एक बदमाश पर लगाई गई है। सुनील ठाकुर वारदात के बाद से लगातार फरार चल रहा है और पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया।

रांझी और हनुमानताल के 7 बदमाशों पर 5-5 हजार

रांझी थाने में दर्ज मामलों में फरार प्रवीण रजक, पवन रजक, देबू अन्ना उर्फ देवा स्वामी, राकेश वंशकार, सचिन वंशकार और राहुल वंशकार उर्फ टार्जन पर 5-5 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। इसके अलावा हनुमानताल थाने में फरार सागर रजक पर भी 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जो भी व्यक्ति इन फरार बदमाशों की सही सूचना देगा या उन्हें पकड़वाने में मदद करेगा, उसे तय इनाम दिया जाएगा। पुलिस ने सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखने का भी आश्वासन दिया है।

जबलपुर पुलिस की यह हालत साफ बता रही है कि इंटेलीजेंस और क्राइम ब्रांच की मशीनरी कितनी कमजोर हो चुकी है। अब शातिर बदमाशों को पकड़वाने के लिए पुलिस अवाम के सहारे खड़ी है और इनाम का लालच दे रही है।

📌 Sources & References

  • JABALPUR POLICE

विज्ञापन
Back to top button

You cannot copy content of this page