Advertisement
National

(जबलपुर) जन समस्याओं के समाधान के लिये कांग्रेस पार्षद दल का आंदोलन जारी

शुक्रवार को जोन कार्यालय 9 और 11 का घेराव

शहर में फ़ैल रही बीमारियों, ठप्प पड़ी सफाई सेवाओं और जर्जर सड़कों सहित अन्य जन समस्याओं के समाधान के लिये कांग्रेस पार्षद दल नेता प्रतिपक्ष अमरीष मिश्रा के नेतृत्व में आंदोलन चला रहा है।

आंदोलन के इसी क्रम में शुक्रवार को संभाग क्रमांक 9 और 11 में प्रदर्शन किया गया।

Baz Media WhatsApp Group Join Now
विज्ञापन

इस दौरान पार्षद जितेन्द्र सिंह ठाकुर, अरूणा संजय साहू, गुड्डू नबी उस्मानी, वकील अहमद अंसारी, राकेश पाण्डे, प्रमोद पटेल, पूर्व पार्षद मुन्ना बेन, संजय अहिरवार, ब्लॉक अध्यक्ष रिंकू यादव, रवि सेलानी, मुन्ना शुक्ला, मोन्टी खान, अचलनाथ चैधरी, विश्वजीत मुकर्जी, सुजीत यादव, रीता झा, सुधा जयसवाल, अनिता बिरहा, ममता कोल, नीलू कोल आदि उपस्थित रहे।

नेता प्र‎तिपक्ष अमरीष मिश्रा ने यहां कहा, नगर निगम के इतिहास की सबसे भ्रष्ट नगर सत्ता इस बार है। एक तरफ शहर जलप्लावन से परेशान है, जिसकी वजह से महामारी फ़ैल रही है, सफाई शहर के 40 फीसदी हिस्सों में हो ही नहीं रही। पूरा शहर बदबू, बीमारी, जर्जर रास्तों से परेशान है। दूसरी तरफ महापौर और उनकी एमआईसी खुद के प्रचार प्रसार में जनता की गाड़ी कमाई का पैसा लुटा रहे हैं। उन्होंने कहा जबतक शहरवासियों की मूलभूत समस्याएं हल नहीं हो जाती है। तब तक कांग्रेस पार्षद दल मैदान में रहेगा।

महामारी के दहाने पर शहरः वकील अंसारी

वरिष्ठ पार्षद वकील अंसारी ने कहा, नालों की सफाई में हुये भ्रष्टाचार और अधूरे निमार्ण कार्य का नतीजा है कि आज शहर में डेंगू मलेरिया फ़ैल रहा है। हर दूसरे घर में एक इंसान मच्छर जनित रोग से बीमार है। धीरे धीरे शहर 2012 और 2018 में बने हालात की तरफ जा रहा है। शहर आज महामारी के दहाने पर खड़ा है। लेकिन नगर सत्ता होश में आने तैयार नहीं है। शहर को महामारी से बचाने और आमजन को जगाने के लिये हमसे जो बन सकेगा हम करेंगे। लेकिन खामोश नहीं बैठेंगे..।

विज्ञापन

Back to top button

You cannot copy content of this page