Jabalpur

लईक अहमद राजू ने बेटे अदील अहमद का जन्मदिन मनाया देश के नाम, ‘एक शाम वतन के नाम’ में जुटे मेहमान

जबलपुर में एक जन्मदिन कुछ अलग अंदाज में मनाया गया। केक, पार्टी और जश्न के बजाय जन्मदिन को देश के नाम कर दिया गया। मौका था युवा सैय्यद अदील अहमद के जन्मदिन का और दिन था 15 अगस्त। उनके पिता लईक अहमद राजू ने बेटे के जन्मदिन को स्वतंत्रता दिवस से जोड़ते हुए ‘एक शाम वतन के नाम’ का आयोजन किया—जहां जश्न के साथ देशभक्ति, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया गया।

🎧 न्यूज़ सुनें

BAZ MEDIA, रजा चौक डिवीज़न, जबलपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवा सामाजिक कार्यकर्ता सैय्यद अदील अहमद के जन्मदिवस को देशभक्ति और सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए आजाद नगर, मोहरिया में ‘एक शाम वतन के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा और क्षेत्रवासी शामिल हुए।

इस आयोजन की खास बात यह रही कि अदील अहमद के पिता एवं संजय गांधी वार्ड के पूर्व पार्षद एवं BAZ Media रजा चौक डिवीजन के Managing Editor लईक अहमद राजू लईक अहमद राजू ने बेटे के जन्मदिन को किसी सामान्य पार्टी तक सीमित रखने के बजाय उसे देश के नाम समर्पित करने का फैसला किया। कार्यक्रम के जरिए स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक लखन घनघोरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ हाजी कदीर सोनी, मतीन अंसारी, सय्यद ताहिर अली, पार्षद गुलाम हुसैन, ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ इक़बाल, मजहर उस्मानी, आबिद मंसूरी, मुख्तार अली, आज़म कुरैशी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा साथी मौजूद रहे।

इस अवसर पर अतिथियों ने सैय्यद अदील अहमद को जन्मदिवस की मुबारकबाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही युवाओं को समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने तथा सकारात्मक भूमिका के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।

सैय्यद अदील अहमद जबलपुर के उभरते हुए युवा चेहरों में शामिल हैं। वे NSUI में सक्रिय हैं और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। मध्य प्रदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी के विखंडन के विरोध में चल रहे आंदोलन में भी अदील सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके सामाजिक और छात्र राजनीति से जुड़े कार्यों की कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जीतू पटवारी भी सराहना कर चुके हैं।

लईक अहमद राजू ने कहा कि उनका उद्देश्य अपने वार्ड में देशप्रेम और सामाजिक भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को उन महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और कुर्बानियों के बारे में जानना चाहिए, जिन्होंने देश को आजाद कराने और उसे मजबूत बनाने में अपना योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि जन्मदिन को सिर्फ व्यक्तिगत खुशी का अवसर बनाने के बजाय उसे देश और समाज से जोड़ना उनकी सोच का हिस्सा है। इसी विचार के साथ ‘एक शाम वतन के नाम’ का आयोजन किया गया, ताकि बच्चों और युवाओं के बीच देशप्रेम, भाईचारे और जिम्मेदारी की भावना मजबूत हो।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय अवसर को सामाजिक एकता और भाईचारे के संदेश के साथ मनाना सकारात्मक पहल है।

कार्यक्रम के अंत में सैय्यद अदील अहमद ने सभी अतिथियों, मित्रों, साथियों और क्षेत्रवासियों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि लोगों का प्यार, स्नेह और दुआएं उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं और वे आगे भी समाज, युवाओं और जनहित से जुड़े कार्यों के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करते रहेंगे।

Jabalpur Baz

बाज़ मीडिया जबलपुर डेस्क 'जबलपुर बाज़' आपको जबलपुर से जुडी हर ज़रूरी खबर पहुँचाने के लिए समर्पित है.
Back to top button

You cannot copy content of this page