जबलपुर के हाजियों को 2 जून को मुंबई पहुंचना है और 1 जून को ट्रेन रद्द

जबलपुर। इस बार जबलपुर से करीब 350 और आसपास के मिलाकर 500 हाजी हज करने जा रहे हैं। उनके दरमियान उस वक्त हड़कंप की स्थिति बन गई, जब हज कमेटी ऑफ इंडिया ने 19 मई को फ्लाईट की डेट घोषित की।
मुंबई एंबारकेशन प्वाइंट वाले जबलपुर और अतराफ के सभी आजमीन हज को 2 जून को हज कमेटी ऑफ इंडिया के मुंबई हेड क्वार्टर में रिपोर्ट करने के निर्देश जारी किए गए है। 4 जून को उनकी मुंबई से फ्लाइट है।
.. अचानक आई तारीखों के बाद समस्या यह बन गई कि मुंबई जाने वाली सभी रेल गाड़ियां पहले ही ओवर वेटिंग चल रही है। मुंबई जाने वाली 80 फीसद फ्लाइट पहले ही रद्द है।
इन हालात में आखिरी उम्मीद गरीब रथ एक्सप्रेस थी। वह भी 1 जून को रद्द है।
सांसद से मिला प्रतिनिधि मंडल
इस समस्या को लेकर हाजी परेशान हैं। आजमीन हज की इस समस्या को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल आज सोमवार को राज्यसभा सांसद विवेक तंखा से मिला। जहां उन्होंने हाजियों की समस्या से श्री तनखा को अवगत कराया।

जिस पर श्री तंखा ने तत्काल रेलवे जीएम के नाम पत्र लिखा और 1 जून को रद्द गरीब रथ को बहाल करने की मांग की। संभावना जताई जा रही है की स्थिति को देखते हुए रेलवे तत्काल ठोस कदम उठाएगी।
राज्यसभा सांसद से मिले प्रतिनिधि मंडल में राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि सैयद ताहिर अली, कांग्रेस नेता गुड्डू नबी, पूर्व पार्षद राजू लाईक, समाजसेवी कलीम खान, तौफीक चंकी खान, आरिफ बेग आदि उपस्थित रहे।
4 जून को उनकी फ्लाइट है।

सैय्यद ताहिर अली ने बताया, जबलपुर और उसके आसपास के जिले से करीब 500 यात्री हज करने जा रहे हैं। 19 मई को हज कमेटी आफ इंडिया ने मुंबई एंबरकेशन प्वाइंट की फ्लाइट डेट का ऐलान किया। जबलपुर और आसपास के हाजियों को 2 जून को मुंबई हज कमेटी हेडक्वार्टर में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। 4 जून को उनकी फ्लाइट है। समस्या यह है कि 1 जून को गरीब रथ एक्सप्रेस रद्द है। मुंबई जाने वाली सभी अन्य गाड़ियां पहले से ही ओवर वेटिंग है। जिसके चलते जबलपुर से हज पर जाने वाले हाजियों में हड़कंप की स्थिति है।
2 दिन में रेलवे लेगा निर्णय..

ताहिर अली ने बताया, इस समस्या को देखते हुए एक प्रतिनिधिमंडल आज सोमवार को राज्यसभा सांसद श्री विवेक तंखा से मिला प्रतिनिधि मंडल ने हाजियों की समस्या से श्री तंखा को अवगत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्री तंखा ने तत्काल रेलवे जीएम शोभना बंधोपाधाय से बात की फिर आधिकारिक पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने 1 जून को गरीब रथ बहाल करने की मांग की है । रेलवे अधिकारियों ने श्री तंखा को आश्वस्त किया कि दो दिन के अंदर रेलवे इस दिशा में निर्णय लेगा।