Advertisement
Dunia

ईरान का मिसाइलों और रडार से लैस वॉरशिप डूबा

इसे बनाने में लगे थे छह साल, दिसंबर 2018 में समुद्र में उतारा था
तेहरान। ईरानी नौसेना का एक वॉरशिप उस समय डूब गया जब उसकी होर्मुज जलडमरूमध्य के निकट एक बंदरगाह पर मरम्मत का काम चल रहा था। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि मरम्मत के दौरान वॉरशिप का संतुलन उस समय बिगड़ गया जब वॉरशिप के कई टैंक में पानी घुस गया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पानी की गहराई कम होने से वॉरशिप को दोबारा संतुलित स्थिति में लाना संभव है। इस घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सहंद वॉरशिप का नाम उत्तरी ईरान के एक पहाड़ के नाम पर रखा गया है। इस वॉरशिप को बनाने में छह साल लगे और दिसंबर 2018 में फारस की खाड़ी में इसे समुद्र में उतारा गया था।

Baz Media WhatsApp Group Join Now
विज्ञापन

1300 टन वजनी सहंत वॉरशिप सतह से सतह और हवा में मार करने वाली मिसाइलों, विमान भेदी बैटरियों और परिष्कृत रडार और रडार से बचने की क्षमताओं से लैस था। इसके पहले जनवरी 2018 में एक नौसैनिक विध्वंसक ‘दमावंद’ दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद कैस्पियन सागर में डूब गया था।

यह पहली बार नहीं है जब ईरान का कोई वॉरशिप डूबा है। जनवरी 2018 में कैस्पियन सागर में एक नौसैनिक विध्वंसक ‘दमावंद’ के साथ भी ऐसा ही हुआ था, जब वह ब्रेकवाटर में दुर्घटनाग्रस्त होकर डूब गया था। ईरानी मीडिया के मुताबिक जून 2021 में, एक और युद्धपोत ‘खर्ग’ ओमान की खाड़ी में आग लगने के बाद डूब गया था।

विज्ञापन

Back to top button

You cannot copy content of this page