Dunia

भारत आजाद फलस्तीन के साथ, मासूमों की मौत बर्दाश्त नहीं

देश दुनिया में इस बात को लेकर चर्चा है कि गाजा में जारी जंग के मामले भारत आज की तारीख में किस तरफ खड़ा है। आज भी भारतीय मेनस्ट्रीम मीडिया गाजा जंग को लेकर जिस तरह की कवरेज कर रहा है, वो चौकाने वाली है। इस सबके बीच भारत ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र संघ में इजरायल फलस्तीन को लेकर अपना आधिकारिक स्टैंड क्लियर किया है।

Advertisement

गत दिवस संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने संयुक्त राष्ट्र जनरल असेम्बली की बैठक में  गाजा में जारी आम नागरिकों की मौत पर गहरी चिंता जताई और साफ कहा है कि युद्ध में आम नागरिकों की मौत और उससे उपजा इंसानी संकट किसी भी रूप से अस्वीकार्य है। वहीं भारत ने एक बार फिर यह स्पष्ट किया है कि भारत आजाद फलस्तीनी रियासत के समर्थन के लिये आज भी प्रतिबध्द है। भारत आज भी इस बात का समर्थन करता है है कि फलस्तीनी लोग आजाद देश में स्वतंत्र रूप में रह सकें।

 यूएन में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि गाजा में पिछले करीब पांच महीने से जारी संघर्ष को लेकर भारत बेहद चिंतित है। युद्ध में आम नागरिकों की मौत और उससे उपजा मानवीय संकट स्पष्ट रूप से अस्वीकार्य है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत उस द्विराष्ट्र समाधान का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां फलस्तीन लोग इजरायल की सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक आजाद देश में स्वतंत्र रूप से रह सकें। स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने सोमवार को ‘वीटो के उपयोग’ पर संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही।

भारत मदद करता रहेगा

कंबोज ने यह भी कहा कि स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए यह जरूरी है कि गाजा के लोगों को मानवीय सहायता तुरंत बढ़ाई जाए। भारत ने इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के प्रयासों का स्वागत किया। उन्होंने भारत द्वारा फ़िलिस्तीनियों को प्रदान की गई मानवीय सहायता का उल्लेख किया और यह भी कहा, ‘ऐसा करना जारी रहेगा।

Read More: Only two-state solution will deliver enduring peace, India says at UNGA

विज्ञापन

बड़े पैमाने पर महिलाओं-बच्चों की जानें गईं- भारत

संयुक्त में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने बैठक में कहा, ‘इजरायल और हमास के बीच जारी संघर्ष के कारण बड़े पैमाने पर आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की जान चली गई हैं। इसके परिणामस्वरूप एक मानवीय संकट भी पैदा हो गया है। यह स्पष्ट रूप से अस्वीकार्य है।’ पिछले पांच महीने से युद्ध जारी रहने का जिक्र करते हुए कंबोज ने कहा, ‘मानवीय संकट गहरा गया है। इससे क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ रही है।’

गाजा पर भारत की स्थिति साफ

गौरतलब है यूएन में अमेरिका के वीटो पावर के कारण संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद गाजा में संघर्ष विराम के प्रस्ताव को अपनाने में नाकाम थी। जिसके गई देशों ने अमेरिका के वीटो पावर पर सवाल उठाए थे। जिसके चलते ने  युएन में वीटो के उपयोग’ पर पूर्ण बहस आयोजित की। जहां भारत की तरफ संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने भारत का पक्ष रखा। कंबोज ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को बताया कि संघर्ष पर भारत की स्थिति स्पष्ट है और भारत ने संघर्ष में नागरिकों की मौत की कड़ी निंदा की है। वहीं उन्होंने यह भी दोहराया कि भारत आज भी आजाद फलस्तीन की मांग का समर्थन करता है।

Read More: गाजा में संघर्ष को लेकर भारत ने जताई गहरी चिंता, कंबोज बोलीं- भारत द्विराष्ट्र समाधान का समर्थक

Back to top button

You cannot copy content of this page