
जबलपुर के ऐतिहासिक बुजुर्ग हजरत मौलाना कासिमे नेमत रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स गोहलपुर स्थित दरबार-ए-अजीम खानकाहे कासमिया में कल, सोमवार से शुरू होगा। उर्स की सदारत जानशीन हुजूर कासिमे नेमत, हजरत मुफ्ती इम्तियाजुल कादरी कासमी साहब फरमाएंगे।
खानकाह शरीफ के मीडिया प्रभारी सुल्तानुज्जमा कादरी कासमी ने बताया कि उर्स के तहत कल, सोमवार को सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक महिलाओं के लिए कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में आलेमा फाजिला नूर अफशां फातिमा, आलेमा फाजिला नूर सबा फातिमा, आलेमा फाजिला सबा फातिमा, और आलेमा फाजिला फौजिया इरफात खिताब फरमाएंगी।

सोमवार देर शाम 7 बजे से मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसमें 7 बजे कुरआन ख्वानी, 10 बजे महफिल-ए-नात ओ मनकबत और रात 1:58 बजे गुस्ल मजारे अकदस तथा कुल शरीफ की फातिहा का आयोजन किया जाएगा।
मंगलवार रात 10 बजे जलसे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश के मुमताज़ उलेमाए किराम शिरकत करेंगे और खिताब फरमाएंगे। इस कार्यक्रम में हजरत मौलाना तौफीक आलम कासमी, मौलाना अलताफ कासमी सकाफी, मौलाना शाकिर कासमी, मौलाना हिफ्जुर्रजमान कासमी, और मौलाना तबरेज कासमी खिताब करेंगे।
हजरत मुफ्ती इम्तियाजुल कादरी कासमी साहब के सदारती खिताब और दुआ के साथ उर्स का समापन होगा।
शहरवासियों से शिरकत की अपील की गई है।
