हज 2025 के लिये 1 लाख 75 हजार हाजियों का कोटा, किसी भी भारतीय हाजियों को तकलीफ न हो इसके लिये सऊदी सरकार से विशेष एग्रीमेंट, पीएम ने किया हज समझौता 2025 का स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्री तोफीक बिन फौजान अल-रबीआ के साथ हुए हज समझौता 2025 का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह समझौता भारत से हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों के लिए खुशखबरी है और यह उनकी यात्रा को और बेहतर बनाएगा।
गौरबतलब है की बीते वर्ष हज के दौरान बहुत से दुनिया भर के करीब 1 हजार हाजियों की मौत भीषण गर्मी की वजह से हुई थी. जिसको देखते हुये भारत सरकार ने कदम उठाए और साउदी अरब के साथ भारतीय हज यात्रियों को बेहतर और आरामदायक सुविधाएं मुहैया कराने का समझौता किया. समझौता में यह सुनिश्चित किया गया है कि किसी भी भारतीय हाजी को सफर के दौरान असुविधा का सामना न करना पड़े.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हमारी सरकार हाजियों के लिए सफर को बेहतर से बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध है।” उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय हाजियों को हज यात्रा के दौरान सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है।
हज 2025 के लिए भारत का कोटा
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए बताया कि हज 2025 के लिए भारत से 1,75,025 अजनियों का कोटा तय किया गया है। उन्होंने कहा, “हम अपने हाजियों को बेहतरीन सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।“
दो पक्षीय समझौता
हज 2025 के लिए सऊदी अरब और भारत के बीच एक समझौता हुआ है, जिसमें भारतीय हाजियों की हज यात्रा के सभी जरूरी इंतजामों की जानकारी दी गई है। यह समझौता भारत के मंत्री किरेन रिजिजू और सऊदी अरब के मंत्री डॉ. तोफीक बिन फौजान अल-रबीआ के बीच आज जेद्दा में हुआ।
इस दौरान दोनों पक्षों ने हज 2025 की तैयारियों पर चर्चा की और भारतीय हाजियों के लिए सुरक्षित, आसान और सुविधाजनक हज यात्रा सुनिश्चित करने के लिए अपने सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की।