Advertisement
Jabalpur

जबलपुर: डॉ. ज़ाकिर हुसैन वार्ड को मिली विकास कार्यों की सौगात

जबलपुर | BAZ Media Jabalpur Division । डॉ. ज़ाकिर हुसैन वार्ड-40 के लोगों को आखिरकार बुनियादी सुविधाओं की राहत मिली। पूर्व मंत्री एवं विधायक लखन घनघौरिया ने गोहलपुर स्थित अंसारी भवन के पास आयोजित समारोह में 1 करोड़ रुपये की लागत से 14 विकास कार्यों की नींव रखी।

News in Short

  • जबलपुर के वार्ड-40 में 1 करोड़ रुपये के विकास कार्य शुरू
  • पूर्व विधायक घनघौरिया ने 14 परियोजनाओं की नींव रखी
  • सड़क, नाली, पेयजल कूलर और कब्रिस्तान में टीन शेड का काम शामिल
  • वार्ड पार्षद मुकीमा याकूब अंसारी ने जताया आभार

इन 14 विकास कार्यों में रहमत तब्बाखू से लल्लू किराना तक सड़क निर्माण, छोटी मस्जिद के पीछे सड़क, अंसार नगर से हाजी नजीर अंसारी तक सड़क-नाली निर्माण शामिल है। इसके अलावा अंसार होटल से पानी वाली तलैया तक सड़क, मोहम्मदी मस्जिद तक सड़क, मुक्ताक कबाड़ी तलैया से महमूद मोअज्जिन तक सड़क का काम होगा। समद होटल से जमील सेठ के मकान तक सड़क भी बनेगी।

विज्ञापन

गाज़ी मस्जिद और नगीना मस्जिद मैदान में सार्वजनिक वाटर कूलर लगाए जाएंगे। कांटा बीड़ी मैदान का सौंदर्यीकरण, हमज़ा नगर (दमामी मोहल्ला) में सड़क-नाली निर्माण, दारुल उलूम से काली चाय तक नाला निर्माण और मंडी मदार टेकरी कब्रिस्तान में टीन शेड का निर्माण भी इस परियोजना में शामिल है।

मुस्लिम बहुल इलाकों में विकास प्राथमिकता : घनघौरिया

समारोह में घनघौरिया ने कहा, “मुस्लिम बहुल इलाकों में सड़क, नाली, पेयजल और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार मेरी प्राथमिकता रहा है। इन कार्यों से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। भविष्य में भी वार्ड के विकास में कोई कमी नहीं आने दूंगा।”

वार्ड पार्षद मुकीमा याकूब अंसारी ने बताया कि इन कार्यों के पूरा होने के बाद वार्डवासियों को आवागमन, जल निकासी और पेयजल में बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने विधायक घनघौरिया का आभार जताया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता कदीर सोनी, सरदार अब्दुल हकीम बाबा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा, पूर्व पार्षद ताहिर अली, अख्तर अंसारी, गुलाम हुसैन, वकील अंसारी, कलीम खान और कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष अशरफ मंसूरी मौजूद रहे।  समेत बड़ी संख्या में वार्डवासी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता याकूब अंसारी ने कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और नागरिकों का शुक्रिया अदा किया। वार्ड-40 के विकास में यह कदम एक अहम मील का पत्थर साबित होगा।

📌 Sources & References

  • Press Release

Jabalpur Baz

बाज़ मीडिया जबलपुर डेस्क 'जबलपुर बाज़' आपको जबलपुर से जुडी हर ज़रूरी खबर पहुँचाने के लिए समर्पित है.
Back to top button

You cannot copy content of this page