National

आयुर-ज़ोन हेल्थ केयर & वेलनेस सेंटर द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

रविवार को आयुर-ज़ोन हेल्थ केयर & वेलनेस सेंटर, अली चोक, काजी मोहल्ला, मुजावर मोहल्ला, गढ़ा, जबलपुर में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ के अवसर पर डॉ. अहमद रज़ा के नेतृत्व में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच और दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

Advertisement

इस शिविर में 200 से अधिक रोगियों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें उदर रोग, पेट दर्द, हड्डी रोग, घुटनों का दर्द, कमर दर्द, सर्दी-खांसी-बुखार, नेत्र रोग, ब्लड प्रेशर, मधुमेह, और स्त्री रोग शामिल थे। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सभी रोगियों को नि:शुल्क दवा वितरित की गई।

इस शिविर में डॉ. ए. पवार, डॉ. शमा परवीन, डॉ. अहमद रज़ा, डॉ. रिया लोधी, डॉ. योगेश मांझी, डॉ. मोहम्मद तौफीक, डॉ. फ़िज़ा अंसारी, डॉ. साहिल मंसूरी, डॉ. ज़ोया खान और फार्मासिस्ट इरफान भाई (RVH), ललित जी (Premier), दानिश जी के साथ-साथ सहयोगी तनवीर आलम, ज़ीशान और याकूब उर्फ बबलू उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर मानव सेवा करके हजरत मोहम्मद ﷺ की विलादत का जश्न मनाया।

इस अवसर पर हज़रत मोलाना फ़ज़ले रब अशरफ़ी साहब, हज़रत हाफ़िज़ कारी मुहिउद्दीन चिश्ती साहब, हाफ़िज़ अलीम साहब, सैय्यद लियाकत अली भाई, सैय्यद शौकत अली भाई, गौस कलंदर साहब और समीर अहमद ने सभी चिकित्सकों का सम्मान किया और उन्हें अपनी नेक दुआओं से नवाज़ा।

विज्ञापन
Back to top button

You cannot copy content of this page