Advertisement
National

वीडियो देख मासूम के साथ दोहराई दरिंदगी, दुष्कर्म कर की हत्या

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के नांदयाल जिले में सात जुलाई को एक आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या करने वाले तीनों स्कूली छात्रों ने फोन पर अश्लील वीडियो देखा था और नाबालिग बच्ची पर इस वीडियो में देखी हरकतें दोहराने की कोशिश की थी। आरोपियों ने इस वारदात को एक मंदिर में अंजाम दिया था। 

एसपी ने बताया कि आरोपी के पिता और चाचा इस बात से डर गए थे कि उनके बच्चे के खिलाफ मामला चलेगा, इसलिए उन्होंने बच्ची के शव को एक पत्थर से बांध कर कृष्णा नदी में फेंक दिया। इस मामले में दो आरोपी 12 साल के हैं, जोकि छठी कक्षा के छात्र हैं, जबकि तीसरा आरोपी 13 साल का है, जो 7वीं कक्षा में पढ़ता है। तीसरी कक्षा की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपियों को 10 जुलाई को हिरासत में लिया गया था।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पीड़िता को बहला फुसला कर ले गए और फिर दुष्कर्म करने के बाद उसका गला घोंट दिया। आरोपियों ने नाबालिग के शव को नहर में रख दिया और अपने रिश्तेदारों को इसके बारे में बता दिया। एसपी ने कहा कि मामले में आरोपी के पिता और चाचा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को अदालत में पेश किया गया था।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शव को ढूढने में ड्रोन और पानी के नीचे के कैमरों जैसे सभी संसाधनों का इस्तेमाल किया और सर्च ऑपरेशन में मदद के लिए एनडीआरएफ कर्मियों को बुलाया। तलाश अभी भी जारी है और शव मिलने तक जारी रहेगी।  आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री वी अनिता ने कहा है कि सीएम चंद्रबाबू नायडू ने नाबालिग बच्ची के परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने ऐलान किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन
Back to top button

You cannot copy content of this page