Advertisement
National

यूपी, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र में बाढ़ जैसे हालात, एनडीआरएफ तैनात,

नई दिल्ली। देशभर में मानसून की बारिश हो रही है। यूपी, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। उत्तर प्रदेश में बारिश से जुड़ी घटनाओं में पिछले 24 घंटे में 11 लोगों की मौत हो गई। गुजरात के सौराष्ट्र में निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव के लिए तैनात की गई हैं। मप्र में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो गया है। बैतूल के सारणी में 9 इंच बारिश हुई। रविवार सुबह यहां के सतपुड़ा बांध के 14 में से 11 गेट खोल दिए गए हैं। नर्मदापुरम में भारी बारिश से निचली बस्तियों में पानी भर गया है। पचमढ़ी में लैंड स्लाइड से पहाड़ से सटा रास्ता बंद हो गया। माखननगर के झालसर गांव में सुबह 5 बजे मकान की दीवार गिर गई। दबने से तीन साल की बच्ची की मौत हो गई।
यूपी के लखीमपुर खीरी में बाढ़ जैसे हालात हैं। नदियां यहां उफान पर है। पानी हाईवे तक पहुंच गया। बाढ़ के पानी में मैजिक बह गई। मुरादाबाद में रविवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। शहर के कई इलाकों में एक से दो फीट तक पानी भर गया। रेलवे ट्रैक डूब गया। इससे ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा। गोंडा में घाघरा खतरे के निशान के 34 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। नदी किनारे बसे गांवों में गर्दन तक पानी भर गया है। गोरखपुर में राप्ती एक हफ्ते से खतरे के निशान के ऊपर बह रही। 55 गांव डूब गए हैं। 30 हजार से अधिक लोग प्रभावित हैं। प्रशासन बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगातार लोगों को ऊंची जगहों पर रेस्क्यू होने की अपील कर रहा है।

प्रदेश में 1.1 इंच बारिश कम

प्रदेश में 21 जून से मानसून ने आमद दे दी थी। इसके बाद से ही तेज बारिश का दौर चल रहा है। हालांकि, पूर्वी हिस्से में अभी सूखा जैसा है। यहां 20 प्रतिशत कम बारिश हुई है, जबकि पश्चिमी हिस्से में 2 प्रतिशत बारिश ज्यादा है। ओवरऑल बात करें तो अब तक 9 प्रतिशत बारिश कम हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अब तक एवरेज 12.7 इंच बारिश होनी चाहिए थी। इसके मुकाबले 11.6 इंच बारिश ही हुई है।

Baz Media WhatsApp Group Join Now
विज्ञापन

बालाघाट में हाईवे पर बह रहा पानी

बालाघाट में शनिवार रात से बारिश हो रही है। यहां कंजई नाला उफान पर है। पानी सिवनी स्टेट हाईवे पर से बह रहा है, जिससे दो तरफ का ट्रैफिक रुक गया है। नर्मदापुरम में शनिवार रात से हो रही तेज बारिश से कॉलोनियों में खड़ी कारों की छतों तक पानी भर गया। इटारसी रेलवे स्टेशन के पास बने जीआरपी थाने में पानी भर गया।

Back to top button

You cannot copy content of this page