Advertisement
JabalpurNews

रांझी में जंगल के अंदर युवक की लाश मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

BAZ News Network: Jabalpur के रांझी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब बापू नगर स्थित खेरमाई मंदिर के पास जंगल में एक युवक का शव पड़ा मिला। सुनसान इलाके में पेड़ के नीचे युवक की लाश दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

सूचना मिलने पर Ranjhi Police Station की पुलिस टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस उसकी शिनाख्त कराने में जुटी हुई है।

विज्ञापन

रांझी सीएसपी Satish Sahu ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक की मौत करीब 10 से 12 घंटे पहले होने की संभावना जताई जा रही है। शव जंगल के भीतर पेड़ के नीचे पड़ा मिला है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

पुलिस जांच के दौरान मृतक की पीठ पर चोट के कुछ निशान भी मिले हैं। इसके बाद हत्या की आशंका और गहरा गई है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि युवक के साथ पहले मारपीट की गई थी या फिर किसी अन्य कारण से उसकी मौत हुई। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

स्थानीय रहवासियों का कहना है कि जंगल और आसपास के सुनसान इलाकों में अक्सर संदिग्ध लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। ऐसे में युवक का शव मिलने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन
Back to top button

You cannot copy content of this page