Jabalpur

नसीम साहब की बेटी हबीबा कंप्यूटर साइंस में करेंगी रिसर्च

“मेरा सपना है कि मैं सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में पीएचडी करूं। इसके बाद प्रोफेसर बनूं और आने वाली पीढ़ी को ट्रेनिंग दूं।”

Advertisement

यह कहना है हबीबा अंजुम का जिन्होंने दसवीं क्लास की परीक्षा में 90 फीसद से ज्यादा नंबर हासिल किए हैं।

हबीबा बताती हैं,  वह 11 वीं क्लास में मैथ्स साइंस लेंगी। इसके बाद बी.टेक करेंगी, उसके बाद इसी फील्ड में आगे पीएचडी करेंगी।

मदार चिल्ला में रहने वाले जनाब नसीम अंसारी साहब और मोहतरमा नायला अंजुम की बेटी हबीबा दर्सगाह इस्लामी की छात्रा हैं।

बेहतरीन स्टूडेंट हबीबा तालीम के साथ-साथ नमाज रोजे और परदे की भी पाबंद है।

विज्ञापन

हबीबा की मेहनत और लगन से सबको यकीन है की वह कल एक काबिल प्रोफेसर जरूर बनेंगी। अपने परिवार का अपने समाज का और अपने शहर का नाम रौशन करेंगी।

पांच सब्जेक्ट में डिस्टिंक्शन

हबीबा अंजुम ने दसवीं क्लास में 500 में से 455 नंबर हासिल किए हैं। उन्होंने मैथ्स में 93, उर्दू में 97 इंग्लिश और हिंदी में 88, साइंस में 89 और सोशल साइंस में 71 मार्क्स हासिल किए हैं।

Back to top button

You cannot copy content of this page