शहर में अपराध पर लगाम लगानें देर रात तक चला कांबिंग गश्त अभियान, पुलिस ने की कई वारंटियो की धरपकड़….

शहर मे बढ़ते अपराध पर अकुंश लगाने व अपराधियों में पुलिस का डर पैदा करने के लिए जबलपुर पुलिस कप्तान सम्पत उपाध्याय के निर्देश में जबलपुर पुलिस ने बीती रात जिले के अलग अलग इलाकों में कांबिंग गश्त अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने कई वारंटियो को पकड़कर सलाखो के पीछे पहुचानें का काम किया।
दरअसल शहर में बीते दिनो अपराधिक घटनाओं मे काफी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही थी जिसके बाद पुलिस कप्तान ने कांबिंग गश्त के निर्देश दिए ताकि शहर की कानून व्यवस्था बेहतर बनाई जा सकें। जिसके चलते देर रात तक पुलिस के जवान देर रात तक शहर के अलग अलग इलाके में गस्त करतें देखे गए।
पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त अभियान रात 10 बजे से शुरु हुए और देर रात लगभग 2:30 तक चलता रहा। इस दौरान पुलिस की कुल 81 टीमों ने शहर के अलग अलग इलाकों मे दाबिश देकर कुल 375 वारंटियो का तामील किया।
कांबिंग गश्त के लिए गठित की गई इस टीम में लगभग 592 अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे। जिन्होने गश्त के दौरान पुलिस ने 123 गैर म्यादी वारंट, 158 गिरफ्तारी वारंट, 94 जमानती वारंट तामील किए। ये सभी वारंट ऐसे आरोपियों मे से थे जो लंबे समय से फरार चल रहे थे या बार-बार समन के बावजूद न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत नही हो रहे थे।
वही इस पूरी कार्यवाही पर शहर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने बताया कि यह गश्त अभियान भविष्य में भी समय-समय पर जारी रहेगा। इसका उद्देश्य न सिर्फ अपराधियों पर दबाव बनाना है, बल्कि शहर में जनसुरक्षा का माहौल सुदृढ़ करना भी है। उन्होंने आम जनता से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।