Advertisement
Dunia

24 घंटे में 64 फिलिस्तीनियों की मौत, कुल आंकड़ा 31,988 पहुंचा 

जहां इंसानों की बस्ती थी, वहां अब कब्रों के लिये भी जगह नहीं है। हर घंटे की औसत से मासूम मर रहे हैं। इंसानी तारीख का सबसे खौफनाक कत्लेआम फलस्तीन में जारी है।

गाजा में इजराइल के हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 31,988 हो चुकी है। हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। मंत्रालय ने कहा कि इजराइली सैनिकों ने 24 घंटे में 64 फिलिस्तीनियों को मौत के घाट उतार दिया है। इस दौरान 92 लोग जख्मी हुए हैं। जब से इजराइल और हमास के बीच युद्ध शुरू हुआ, तब से मरने वालों का आंकड़ा 31,988 तक पहुंच चुका है और 74,2023 लोग घायल हुए हैं।

Baz Media WhatsApp Group Join Now
विज्ञापन

इजराइली सेना की कार्रवाई में अल शाइफा अस्पताल में अब तक चार दिनों में 600 फिलिस्तीनियों को पकड़ा जा चुका है। इतना ही नहीं 140 नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया गया है। बयान में कहा गया है, कई तरह के हथियार और दस्तावेज इस दौरान बरामद किए गए हैं।

अब सीजफायर को तैयार अमेरिका!!

 गाजा में 32 हजार लोगों की मौत के बाद अमेरिका सीजफायर के लिए तैयार हो गया है। इजराइल-हमास जंग रोकने पर यूएनएससी (संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद) में आए 3 प्रस्ताव पर वीटो कर चुका अमेरिका अब अपना खुद का रेजोल्यूशन ला रहा है। इसकी जानकारी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने दी।

अमेरिका के प्रस्ताव का फोकस हमास की कैद में इजराइलियों की रिहाई पर होगा। इससे पहले हृस्ष्ट में आए सभी प्रस्ताव अमेरिका ने ठुकरा दिए थे। जंग रोकने के लिए पहला प्रस्ताव नवंबर 2023 में माल्टा ने पेश किया था। दूसरी बार यूएई ने दिसंबर 2023 में और तीसरी बार फरवरी 2024 में नॉर्थ अफ्रीकी देश अल्जीरिया ने प्रस्ताव पेश किया था। तीनों बार अमेरिका ने वीटो का इस्तेमाल किया था।

विज्ञापन

मिडिल ईस्ट देशों के दौरे पर ब्लिंकन

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इजराइल-हमास जंग के सिलसिले में मीडिल-ईस्ट देशों का दौरा कर रहे हैं। फिलहाल वो सऊदी अरब में हैं। यहां सऊदी अल-हदथ चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा- हमने एक प्रस्ताव तैयार किया है। इसे यूएनएससी भेजा है। इसमें बंधकों की रिहाई को ध्यान में रखते हुए तत्काल युद्धविराम की मांग की गई है। हमें पूरी उम्मीद है कि बाकी देश इसका समर्थन करेंगे।

Back to top button

You cannot copy content of this page